एक्सप्लोरर

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

पिछले हफ्ते में टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 73,753.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,56,049.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,10,362.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही. बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2390.40 अंक या 7.63 फीसदी चढ़ गया. पिछले हफ्ते में टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 73,753.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,56,049.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी की बाजार हैसियत 58,499.9 करोड़ रुपये बढ़कर 3,32,050.84 करोड़ रुपये पहुंच गई. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,213.71 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,49,354.06 करोड़ रुपये रहा. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 31,506.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,30,006.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 29,180.58 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,45,959.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इसी तरह इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 24,659.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,05,029.05 करोड़ रुपये रहा. कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 334.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,59,589.74 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का 21,660.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,872.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,911.11 करोड़ रुपये चढ़कर 2,80,606.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं आईटीसी का मूल्यांकन 2,642.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,23,902.99 करोड़ रुपये रहा. बाजार मूल्यांकन के हिसाब से शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा. ये भी पढ़ें अमेरिकी PE फर्म सिल्वरलेक ने रिलायंस Jio में खरीदा 1.15 फीसदी हिस्सा, 5656 करोड़ रुपये का किया निवेश टॉप म्यूचुअल फंड कंपनियों के CEO की सैलरी बढ़ी, 2019-20 में शीर्ष पर HDFC के मिलिंद बर्वे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stocks to Watch Today: बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
Stock Market Today: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच सुस्त पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, 69 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 8 अंक नीचे
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच सुस्त पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, 69 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 8 अंक नीचे
LPG Price Today: गंगटोक, ईटानगर में 1000 रुपये के पार घरेलू सिलेंडर की कीमत, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
गंगटोक, ईटानगर में 1000 रुपये के पार घरेलू सिलेंडर की कीमत, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ी या जस की तस है कीमत? जानें आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
बढ़ी या जस की तस है कीमत? जानें आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- 'कितने बेताब हैं...'
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- 'कितने बेताब हैं...'
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
FSSAI Recruitment 2026: फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Embed widget