एक्सप्लोरर

शुरुआती कारोबार में Sensex में दिखी 100 अंकों से ज्यादा की उछाल, Nifty 10,800 के पार

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 100 अंक से अधिक बढ़कर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया.

मुंबई: बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 100 अंक से अधिक बढ़कर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया. इस दौरान विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और लिवाली निकलने से एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 101.08 अंक यानी 0.28 प्रतिशत ऊंचा रहकर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 34.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 10,834.25 अंक पर पहुंच गया. बढ़त पाने वाले शेयरों में इंडसइंड सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में रहा.

स्टेट बैंक, टाटा स्टील, बजाज आटो समेत अन्य शेयरों में हुई बढ़त

इसका शेयर चार प्रतिशत तेजी में रहा. इसके बाद स्टेट बैंक, टाटा स्टील, बजाज आटो, आईटीसी, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का रुख रहा. इसके विपरीत इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 187.24 अंक बढ़कर 36,674.52 अंक और एनएसई का निफ्टी 36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 10,799.65 अंक पर बंद हुआ.

दुनिया भर में कोरोना मामले 1.17 करोड़ के पार

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बाजार में 829.90 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की. हालांकि, देश दुनिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता ने बाजार की तेजी पर लगाम लगा दी. पूरी दुनिया में कोविड- 19 से संक्रमित मामलों की संख्या 1.17 करोड़ के पार चली गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5.43 लाख पर पहुंच गया है. भारत में कोविड- 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7.42 लाख हो गई है जबकि 20,642 लोगों की इससे मौत हो गई. कोरोना वायरस के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से निवेशकों में चिंता है.

टोक्यो और सोल के बाजार में गिरावट

शंघाई और हांग कांग के बाजारों में बाजार तेजी में रहे वहीं टोक्यो और सोल के बाजार गिरावट में रहे. वॉल स्ट्रीट का बाजार कल गिरावट में बंद हुआ. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत गिरकर 43.01 डालर प्रति बैरल रहा.

यह भी पढ़ें.

राजीव गांधी के गेम प्लान से प्रधानमंत्री बने चंद्रशेखर, चार महीने में ही दिया इस्तीफा

कानपुर एनकाउंटक का मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी भी फरार, भारत में कोरोना का प्रकोप जारी | पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget