एक्सप्लोरर

सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा, निफ्टी 11,000 के नीचे फिसला

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 146.52 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 36,373.44 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः मानसून सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने की खबर के बाद शेयर बाजार को बड़ा धक्का लगा और इसके बाद घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज के कारोबार के दौरान संसद से खबर आने के बाद बाजार में करीब 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और इसके साथ ही सेंसेक्स उच्चतम स्तर से नीचे आ गया. वहीं निफ्टी भी 11,000 के स्तर के नीचे फिसल गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 146.52 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 36,373.44 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 27.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 10,980.45 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज आईटी और एनर्जी शेयरों को छोड़कर बाकी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. आईटी शेयरों में मामूली 0.10 फीसदी की तेजी रही और एनर्जी शेयरों में 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा गिरने वाले सेक्टर्स में मेटल 3.15 फीसदी, रियलटी 2.40 फीसदी और ऑटो शेयर 1.43 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुए हैं. एफएमसीजी शेयरों में करीब 1 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है.

निफ्टी के शेयरों का हाल निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयरों में तेजी के साथ और 28 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. गेल का शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 4 फीसदी, ओेएनजीसी का शेयर 2.66 फीसदी, बीपीसीएल 2.25 फीसदी और एचपीसीएल 1.78 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे. इसके अलावा निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील 5.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है और हिंडाल्को 3 फीसदी नीचे बंद हुआ है. वेदांता में 2.95 फीसदी की गिरावट रही और यूपीएल 2.54 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है. टाटा मोटर्स में 2.48 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद देखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget