एक्सप्लोरर

बाजार में मायूसी: सेंसेक्स करीब 650 अंक टूटकर बंद हुआ, निफ्टी में भी 1.7% की गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स करीब 650 अंक टूटा है और निफ्टी में 185 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

नई दिल्लीः सऊदी अरब में चल रहे तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है. आज घरेलू बाजार में सेंसेक्स में करीब 650 अंकों की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद सेंसेंक्स 37,000 के नीचे आ गया. इसके अलावा आज बैंकिंग शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद बाजार में सुस्ती और बढ़ गई.

लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार कल हफ्ते की शुरुआत हुई थी और इस दिन भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार की शुरुआत नरमी के साथ हुई थी और बाजार करीब 86 अंकों नीचे खुला था. इसके बाद दिनभर बाजार में रिकवरी नहीं आ पाई और स्टॉक मार्केट के लिए दिन खराब रहा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 642.22 अंक यानी 1.73 फीसदी टूटकर 36,481.09 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 185.90 अंक यानी 1.69 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 10,817.60 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ और बैंक निफ्टी में 2.60 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सेक्टरवार बात करें तो सबसे ज्यादा 3.83 फीसदी की गिरावट ऑटो शेयरों में देखी गई. वहीं रियलटी शेयरों में 3.73 फीसदी की भारी कमजोरी रही. इसके अलावा मेटल शेयरों में 2.65 फीसदी, निजी बैंक शेयरों में 2.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में 2.31 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी 44 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. भारी गिरावट वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 6.25 फीसदी टूटा और टाटा मोटर्स करीब 5 फीसदी नीचे बंद हुआ. इसके साथ ही टाटा स्टील 4.93 फीसदी, एक्सिस बैंक 4.68 फीसदी टूटा और मारुति में 4.62 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget