एक्सप्लोरर

Doorstep Banking Services: सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, सरकार जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन

Doorstep Banking: डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस ( Doorstep Banking Services) ना केवल सीनियर सिटीजन के लिए बल्कि दिव्यागों के लिए भी उपलब्ध होगा.

Doorstep Banking For Senior Citizens: 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के 5 करोड़ सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को सरकार बड़ी सौगात दे सकती है. सरकार  जल्द ही सीनियर सिटीजन्स को उनके घर पर ही बेसिक बैंकिंग सेवाएं (Basic Banking Services) उपलब्ध कराने की तैयारी में है.  वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज ( DFS) बैंकर्स के लिए नए नियमों को नोटिफाई करने वाली है जिसमें कुछ बैंक शाखाओं को सीनियर सिटीजंस को उनके घर पर ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना जरुरी होगा. 

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस (Doorstep Banking Services) न केवल सीनियर सिटीजन के लिए बल्कि दिव्यागों के लिए भी उपलब्ध होगा. इस सर्विस के लिए बहुत कम यूजर्स फीस तय किया जाएगा. साथ ही डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए एक यूनिवर्सल फोन नंबर लॉन्च किया जाएगा. डोरस्टेप बैंकिंग सेवा के लिए बैंकिंग सेक्टर की रेग्युलेटर आरबीआई दो बार मैनडेट जारी कर चुकी है. जिसमें बैंकों को पहली डेडलाइन 31 दिसंबर 2017 और दूसरी डेडलाइन 30 अप्रैल 2020 दी गई थी. लेकिन पूरे देश में डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस अभी तक शुरू नहीं हो पाई है. लेकिन सरकार नोटिफिकेशन जारी कर तय समय सीमा के भीतर इस सर्विसेज को जरुरी कर शुरू करना चाहती है. 

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज के तहत अकाउंट खोलने, फिक्स्ड डिपॉजिट, पेंशन सर्विसेज, इंश्योरेंस, निवेश और लोन जैसी सुविधा ऑफर की जाएगी. बैंकों के जिन शाखाओं की  इस सेवा के लिए पहचान की जाएगी उनके लिए इस सेवा को देना जरुरी होगा. बाद में दूसरे शाखाओं को भी इस सर्विसेज के साथ जोड़ा जाएगा.  

इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज के साथ मिलकर न्यू बैंकर्स गाइड (New Bankers Guide) के ड्रॉफ्ट को तैयार कर लिया है. जिसे नोटिफाई करने से पहले सीसीपीडी (Chief Commissioner for Persons with Disabilities) के सामने रखा जाएगा. जून महीने में ही इसे लेकर डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज ने आरबीआई, पीएफआरडीए, ओरिएंटल इंश्योरेंस, एलआईसी और आईबीए के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा किया था.  इस बैठक में आईबीए को 2017 के बैंकर्स गाइड को अपडेट करने के लिए कहा गया था. 

डोरस्टेप सर्विसेज की डिलिवरी में केवल बैंकिंग सर्विसेज ही नहीं बल्कि बीमा और करेंसी सर्विसेज को भी इसके दायरे में लाया जाएगा. बैंकों से ऐसी सेवाएं देने वाले शाखाओं के बारे में वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपडेट करने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें 

Social Stock Exchange: BSE को मिली सोशल स्टॉक एक्सचेंज शुरू करने की इजाजत, नॉन प्रॉफिट आर्गनाइजेशन की होगी लिस्टिंग

Weak Rupee Impact: रसातल में रुपया, त्योहारों का मजा अब होगा फीका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget