एक्सप्लोरर

IPO को लेकर सेबी ने पेश किया प्रस्ताव, अब घटकर आधी हो जाएगी लिस्टिंग की समय सीमा

IPO Listing Time: सेबी ने आईपीओ को लेकर एक खास प्रस्ताव पेश किया है. इसके तहत अब लिस्टिंग की समय ​सीमा घटकर 6 दिन के बजाय तीन दिन हो जाएगी. 

IPO Listing Time Cutting: आईपीओ को लेकर कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब सिर्फ ​तीन दिनों में ही आपको मुनाफे का पता चल जाएगा. सेबी ने प्रस्ताव पेश किया है कि वह आईपीओ की लिस्टिंग टाइम को घटा देगी. सेबी ने कहा है कि वह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPOs) के लिस्टिंग टाइम को घटाकर 6 दिन के बजाय तीन दिन करना चाहती है. 

इस कदम से आईपीओ पेश करने वाली कंपनी और निवेशकों दोनों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है. सेबी के कंसल्टेशन पेपर के मुताबिक, यह आईपीओ लिस्ट कराने वाली कंपनी को तेजी से पूंजी प्राप्त करने और बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. साथ ही बिजनेस करने में भी आसानी होगी. वहीं निवेशकों को जल्द क्रेडिट करने और निवेश में तरलता मिलेगी. 

2018 में पेश किया था टी-6 नियम 

नवंबर 2018 में सेबी ने रिटेल निवेशकों के लिए अतिरिक्त पेमेंट या फिर अन्य तरह के पेमेंट के लिए यूपीआई की शुविधा शुरू की थी. इसके अलावा, सेबी ने ASBA की सुविधा भी पेश की थी. उस दौरान सेबी ने T+6 के रूप में आईपीओ बंद होने के बाद लिस्टिंग की टाइम 6 दिनों के लिए प्रस्तावित किया था. टी इश्यू क्लोजर के दिन को बताता है. 

सेबी ने उठाए कई महत्वपूर्ण कदम 

वहीं कुछ सालों में सेबी ने आईपीओ और स्टॉक मार्केट को लेकर कई खास बदलाव और नियम पेश किए हैं. शेयरधारकों से लेकर नए निवेशकों के लिए भी कई हितकारी कदम उठाए गए हैं. इन्हीं प्रयासों की वजह से टी—6 की जगह टी—3 का समय पेश किया गया है. 

सेबी ने 3 जून तक मांगी राय 

सेबी ने अपने पत्र में इश्यू बंद होने की तारीख और सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से शेयर लिस्टिंग की तारीख के बीच समय अवधि में कमी का सुझाव दिया है. अगर ये लागू होने के बाद लिस्टिंग की समय सीमा छह दिन से घटकर तीन दिन हो जाएगी. इस प्रस्ताव पर 3 जून तक सेबी ने फीडबैक मांगी है. सेबी का यह कदम स्टॉक एक्सचेंजों, बैंकों, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम, डिपॉजिटरी और रजिस्ट्रार समेत आईपीओ प्रॉसेस में शामिल सभी के लिए अच्छा बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें  

Action Against Google: एंटी-ट्रस्ट ब्रीच पर गूगल के खिलाफ कार्रवाई करेगा भारत, जानें MoS IT मंत्री ने और क्या कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget