एक्सप्लोरर

SEBI Update: सेबी ने स्टॉक्स को लेकर एडवाइस देने वाले फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स पर कसा शिकंजा

Financial Influencers: फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर्स को लेकर सेबी की चिंता बढ़ गई थी. ऐसे लोगों की ओर से निवेशकों को पक्षपात वाले या भ्रमित करने वाले एडवाइस देने का जोखिम बढ़ता जा रहा है था.

SEBI Update: शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स पर शिंकजा कसने के लिए बड़ा फैसला किया है. सेबी बोर्ड ने गैर-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल फ्लूएंसर (Financial Fluencers) को रेग्यूलेट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सेबी ने रेग्यूलेटेड व्यक्ति यानि ब्रोकर्स और उनके एजेंट्स के फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स के साथ किसी भी प्रकार के डील करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.    

सेबी के चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने प्रेस कॉंफ्रेंस में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, जिन लोगों को हम रेग्यूलेट नहीं करते उनपर हमारा नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि रेग्यूलेटेड एनटिटी का अन-रजिस्टर्ड एनटिटी के साथ कोई एसोसिएशन नहीं हो सकता है और अगर ऐसा करते हैं तो वे कानून को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेग्यूलेटेड एडवाइजर और अनरजिस्टर्ड एनटिटी में अंतर समझने के लिए हमने सुरक्षित स्पेस तैयार किया है. और निवेशकों को पता है कि वो रजिस्टर्ड इकाईयों के साथ डील कर रहे हैं.  

हाल के दिनों में फाइनेंशियल इंफ्लूएंसर्स को लेकर सेबी की चिंता बढ़ गई थी. ऐसे लोगों की ओर से निवेशकों को पक्षपात वाले या भ्रमित करने वाले एडवाइस देने का जोखिम बढ़ता जा रहा है था और इसे लेकर सेबी के पास कई शिकायतें भी आई थी. ऐसे फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स कमीशन-बेस्ड मॉडल पर काम करते हैं. यही वजह है कि सेबी ने फाइनेंशियल इनफ्लूएंसर्स को रेग्यूलेट करने का फैसला लिया है. 

फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग को लेकर बढ़ती चिंताओं पर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने कहा, कैपिटल मार्केट इकोसिस्टम में सिस्टमैटिक रिस्क बना रहता है. हम सोचते हैं कि इसमें प्रोटेक्शन है लेकिन इसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है. उन्होंने निवेशकों के प्रोटेक्शन को लेकर कहा, हम हमेशा ये बताते रहते हैं कि 10 में से 9 निवेशक फ्यूचर एंड ऑप्शन में पैसा गंवा देते हैं. उन्होंने कहा कि ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि एक्सपाइरी वाले दिन वीकली ऑप्शंस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है जो कि स्पेक्यूलेटिव बेट है जिसमें कोई हेजिंग नहीं है. 

सेबी चीफ ने कहा, हमें सुनने में आया है कि लोग उधार लेकर वायदा कारोबार में पैसा लगा रहे हैं. साथ ही परिवारों की बड़ी सेविंग का हिस्सा नॉन-प्रोडक्टिव इकोनॉमिक एक्टिविटी में जा रहा है. उन्होंने बताया कि डेरिवेटिव सेगमेंट का टर्नओवर 2018 में 210 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 500 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जिसमें इंडिविजुअल निवेशक का शेयर 2 फीसदी बढ़कर 41 फीसदी हो गया है.  

ये भी पढ़ें 

सीमेंट सेक्टर में आदित्य बिरला ग्रुप और अडानी समूह के बीच दबदबे की होड़! अल्ट्राटेक सीमेंट खरीदेगी इंडिया सीमेंट्स में 23% हिस्सेदारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget