एक्सप्लोरर

Mutual Funds: किसान-स्टूडेंट-हाउसवाइफ भी कर सकेंगी एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश, सेबी ला रहा 250 रुपये वाला सैचेट SIP प्लान

SIP Calculator: सेबी ने 250 रुपये की एसआईपी के प्रस्ताव को लेकर कंसलटेशन पेपर जारी करते हुए सैचेटाइज्ड म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट करार दिया है.

Mutual Funds SIP: आने वाले दिनों में छात्र, छोटे दुकानदार भी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर पायेंगे. शेयर बाजार की रेगुलेटर सेबी ने 250 रुपये का स्मॉल टिकट एसआईपी (Systematic Investment Plans) लाने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि ये स्मॉल टिकट एसआईपी केवल तीन एसआईपी तक ही सीमित रहेगा. सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने इस प्रस्ताव पर सुझाव लेने के लिए कंसलटेशन पेपर जारी किया है. इस प्रस्ताव के जरिए सेबी का मकसद कम आय वालों को भी म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए आकर्षित करना है. इस कंसलटेशन पेपर पर स्टेकहोल्डर्स 6 फरवरी 2025 तक अपने सुझाव दे सकेंगे. 

सेबी ने बताया - सैचेटाइज्ड म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट

सेबी ने 250 रुपये की एसआईपी के प्रस्ताव को लेकर कंसलटेशन पेपर जारी करते हुए सैचेटाइज्ड म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट (Sachetised Mutual Fund Product) करार दिया है. सेबी ने अपने कंसलटेशन पेपर में कहा, इसका मकसद फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ावा देने, बचत की आदत लोगों में डालने और म्यूचुअल फंड सेक्टर में नए निवेशकों के लिए छोटी बचत के निवेश को सुविधाजनक बनाना है. सेबी के प्रस्ताव के मुताबिक, एक निवेशक को रियायती लागत पर केवल तीन छोटे टिकट एसआईपी करने की अनुमति होगी, और तीन एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से प्रत्येक में अधिकतम एक-एक एसआईपी करने की इजाजत होगी. 

सेबी की स्मॉल छोटी SIP योजना की खासियत पर नजर डालें तो छोटी टिकट SIP को तीन SIP (3 AMC में से प्रत्येक में एक) तक सीमित किया जा सकता है. एसेट मैनेजमेंट कंपनियां 3 छोटी टिकट SIP से आगे 250/- रुपये की SIP की पेशकश जारी रख सकते हैं, लेकिन ब्रोकर्स द्वारा दी जाने वाली रियायती दरें केवल पहले तीन SIP तक ही सीमित रहेंगी. इस स्कीम के तहत केवल ग्रोथ विकल्प के तहत छोटी टिकट SIP की पेशकश की जाएगी. 

स्मॉल टिकट SIP के लिए भुगतान और निवेश का तरीका केवल NACH और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ऑटो पे मोड तक सीमित रहेगा. छोटी टिकट SIP को स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट मोड या  डीमैट मोड में निवेश किया जा सकता है. ऐसे एसआईपी के लिए ग्राहक के केवाईसी लागत की भरपाई एएमसी द्वारा निवेशकों को शिक्षित करने और जागरूक करने के लिए म्यूचुअल फंड योजनाओं को 1 बीपीएस चार्ज करके जुटाए गए फंड से की जा सकती है. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कमीशन मामूली रहेगा. 

सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने साल 2023 में 250 रुपये की एसआईपी लाने के संकेत दिए थे. उन्होंने तब कहा था कि म्यूचुअल फंड में छोटे निवेश प्लान हर व्यक्ति को वित्तीय सिस्टम से जोड़ने में बहुत अहम रोल निभाएंगे. इससे भारतीय इक्विटी मार्केट का भी विकास होगा. फिलहाल कुछ म्यूचुअल फंड में 100 रुपये से भी निवेश करने का मौका मिलता है. लेकिन, उसमें ऑप्शन इतने कम हैं कि उसे लोकप्रिय नहीं बनाया जा सका है. फिलहाल सबसे छोटा एसआईपी 500 रुपये का होता है.  

ये भी पढ़ें 

Budget 2025: बजट में रिफाइंड खाद्य तेलों के इंपोर्ट पर लगे बैन, आयात निर्भरता को कम करने की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget