एक्सप्लोरर

Budget 2025: बजट में रिफाइंड खाद्य तेलों के इंपोर्ट पर लगे बैन, आयात निर्भरता को कम करने की उठी मांग

India Budget 2025: सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने, आयात निर्भरता कम करने के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि के साथ 'खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन शुरू करने को कहा है.

Budet Expectations 2025: खाद्य तेल उद्योग निकाय, एसईए ने मंगलवार को सरकार से रिफाइंड खाद्य तेलों के आयात को विनियमित करने, साबुन और नूडल्स जैसे तैयार उत्पादों के शुल्क मुक्त देश में आने वाली आयात खेपों को प्रतिबंधित करने और डी-ऑइल राइस ब्रान पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने का आग्रह किया. 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपे गए अपने बजट पूर्व ज्ञापन में, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात निर्भरता को कम करने के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि के साथ 'खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन' (एनएमईओ) शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया.

इसने कहा कि एनएमईओ को मौजूदा 10,000 करोड़ रुपये के मुकाबले अगले पांच वर्षों के लिए न्यूनतम 25,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ लागू करने की जरूरत है ताकि देश की आयातित तेलों पर निर्भरता को वित्तवर्ष 2029-30 तक 65 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से घटाकर 25-30 प्रतिशत किया जा सके.

एसईए ने कहा, ‘‘हमें एमएसपी समर्थन, किसान शिक्षा, बीज, कृषि पद्धतियों और मशीनरी, मृदा मौसम पूर्वानुमान और भंडारण के साथ-साथ प्रसंस्करण उद्योग के आधुनिकीकरण पर भारी निवेश करने की आवश्यकता है.’’

रिफाइंड पाम ऑयल के बढ़ते आयात पर चिंता व्यक्त करते हुए एसईए ने कहा कि भारतीय पाम रिफाइनिंग उद्योग बहुत कम क्षमता उपयोग से पीड़ित है और इंडोनेशिया और मलेशिया से आरबीडी पामोलिन के सस्ते आयात के कारण केवल पैकर्स में तब्दील होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Budget 2025: तो यहां पैसे होंगे खर्च... इस साल रेलवे का बजट बढ़ा तो ये काम होंगे पूरे, देशवासियों को मिलेंगे कई तोहफे

उद्योग निकाय ने कच्चे पाम ऑयल शुल्क में किसी भी बदलाव के बिना आरबीडी पामोलिन के आयात शुल्क को मौजूदा 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की मांग की.

इसने समग्र तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात को कम करने के लिए कच्चे और रिफाइंड तेलों पर उच्च आयात शुल्क की भी मांग की.

एसईए ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड से साबुन और नूडल्स जैसे तैयार उत्पादों के बड़े पैमाने पर आयात पर अंकुश लगाने का आह्वान किया.

इसने कहा कि सरकार को स्टीयरिक एसिड, साबुन नूडल, ओलिक एसिड और रिफाइंड ग्लिसरीन जैसे तैयार उत्पादों के आयात को प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में रखना चाहिए. एसईए ने ओलियोकेमिकल कंपनियों के लिए सभी आवश्यक कच्चे माल के शुल्क मुक्त आयात और सभी कच्चे खाद्य तेलों पर एक समान शुल्क की भी मांग की. वर्तमान में, कच्चे चावल भूसी तेल और कच्चे पोमेस तेल पर 35 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क लगता है, जबकि कच्चे पाम तेल और कच्चे सोयाबीन तेल पर अलग-अलग दरें है.।

उद्योग निकाय ने सोयाबीन के लिए बफर स्टॉक बनाने, मूल्यवर्धित सोयाबीन उत्पादों को बढ़ावा देने और दुरुपयोग को कम करने के लिए डी-ऑइल राइस ब्रान पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग की. कच्चे माल 'चावल की भूसी' पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जबकि तैयार उत्पाद डी-ऑइल राइस ब्रान पर कोई शुल्क नहीं लगता है.

एसईए ने ऑयलमील निर्यात के लिए प्रोत्साहन, मक्का आधारित इथेनॉल की कीमतों के विनियमन की भी मांग की ताकि डीडीजीएस (डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन विद सॉल्यूबल्स) की कीमतें स्थिर रहें जिससे सोया और रेपसीड जैसे ऑयलमील की घरेलू खपत प्रभावित न हो.

इसने सरकार से तिलहन विस्तार कार्यक्रमों में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने और मॉडल फार्म स्थापित करने के लिए मौद्रिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget