एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत कई कंपनियों के आईपीओ का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

SEBI: सेबी ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस के साथ ही बाजार स्टाइल रिटेल, डिफ्यूजन इंजीनियर्स, दीपक बिल्डर्स और मानबा फाइनेंस को भी आईपीओ लाने की इजाजत दी है. 

SEBI: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोमवार को कई कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. इनमें सबसे बड़ा आईपीओ बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) का होगा. कंपनी मार्केट से 7000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा सेबी ने बाजार स्टाइल रिटेल (Baazar Style Retail), डिफ्यूजन इंजीनियर्स (Diffusion Engineers), दीपक बिल्डर्स (Deepak Builders) और मानबा फाइनेंस (Manba Finance) को भी आईपीओ लाने की इजाजत दी है. 

7000 करोड़ रुपये का होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस को सेबी का अनुमति पत्र सोमवार को हासिल हुआ. कंपनी अपना आईपीओ अगले साल कर आने वाली है. कंपनी ने सेबी को आईपीओ दस्तावेज इसी साल जून में सौंपे थे. कंपनी के 7000 करोड़ रुपये के आईपीओ में से 4000 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 3000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जाएंगे. कंपनी की प्रमोटर बजाज फाइनेंस इसमें अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. इस पैसे से कंपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करेगी.

रेखा झुनझुनवाला हैं बाजार स्टाइल रिटेल की सबसे बड़ी इनवेस्टर 

उधर, कोलकाता की बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 186 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा. दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स को सेबी की मंजूरी 31 जुलाई को मिली थी. कंपनी ने आईपीओ के दस्तावेज अप्रैल में सेबी को सौंपे थे. कंपनी आईपीओ से आने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने में करेगी. रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) इस कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं. उनके पास कंपनी की 7.8 फीसदी हिस्सेदारी है. वह भी आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेंगी.

डिफ्यूजन इंजीनियर्स, मानबा फाइनेंस और दीपक बिल्डर्स को भी मिली मंजूरी

इसके अलावा डिफ्यूजन इंजीनियर्स, दीपक बिल्डर्स और मानबा फाइनेंस को सेबी की मंजूरी 30 जुलाई को मिली है. नागपुर की डिफ्यूजन इंजीनियर्स अपने आईपीओ में 98.47 लाख इक्विटी शेयर बेचेगी. महाराष्ट्र की एनबीएफसी मानबा फाइनेंस 1,25,70,000 इक्विटी शेयर बेचने वाली है. यह दोनों कंपनियां आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल भविष्य की जरूरतें पूरा करने में करेंगी. सेबी ने सनातन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles) के आईपीओ पेपर वापस कर दिए हैं. कंपनी 800 करोड़ रुपये का आईपीओ लाना चाहती थी.

ये भी पढ़ें

Fortune 500 List: फार्च्यून 500 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, टाटा मोटर्स ने मारी लंबी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget