एक्सप्लोरर

Fortune 500 List: फार्च्यून 500 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, टाटा मोटर्स ने मारी लंबी छलांग

Reliance Industries: फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 साल से शामिल है. 3 साल में कंपनी 69 स्थान ऊपर जा चुकी है. इस साल टाटा मोटर्स 66 पायदान की छलांग मारकर 271वें नंबर पर आई है.

Reliance Industries: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का जलवा बरकरार है. फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट (Fortune Global 500 List) में रिलायंस इंडस्ट्रीज दो पायदान की छलांग लगाकर इस साल 86वें स्थान पर पहुंच गई है. कंपनी को पिछले साल 88वें स्थान पर रखा गया था. पिछले 3 साल में कंपनी 69 स्थान ऊपर जा चुकी है. साल 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज 155वें नंबर पर थी. कंपनी इस लिस्ट में सबसे ऊपर बैठी भारतीय कंपनी है. 

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 21 साल से शामिल है रिलायंस इंडस्ट्रीज

ऑयल से लेकर टेलीकॉम समेत कई सेक्टर में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 21 साल से शामिल है. फॉर्च्यून ने अपनी वेबसाइट पर 2024 की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले साल इसका रेवेन्यू 108.8 अरब डॉलर और प्रॉफिट 8.4 अरब डॉलर था. ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड (ONGC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मगर, ओएनजीसी 22 स्थान फिसलकर नंबर 180 और बीपीसीएल 25 स्थान नीचे जाकर 258वें नंबर पर आ गई हैं. 

टाटा मोटर्स ने 66 पायदान की लंबी छलांग मारी, 271वें नंबर पर आई 

इस लिस्ट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 66 पायदान की लंबी छलांग मारी है. टाटा ग्रुप (Tata Group) की यह कंपनी अब 271वें नंबर पर आ गई है. एचडीएफसी बैंक 306वें नंबर और गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी बनाने वाले राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) सूची में 463वें नंबर पर मौजूद हैं. 

वॉलमार्ट लगातार 11वें साल नंबर 1 पायदान पर, अमेजन नंबर दो पर पहुंची 

फॉर्च्यून के अनुसार, अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) लगातार 11वें साल नंबर 1 पायदान पर रही है. पिछले साल नंबर 4 पर रही अमेजन (Amazon) 2024 की लिस्ट में नंबर 2 पर आ गई है. सऊदी अरामको (Saudi Aramco) 2023 में नंबर 2 से गिरकर नंबर 4 पर आ गई है. हालांकि, 121 अरब डॉलर के मुनाफे के साथ यह लगातार तीसरे साल लिस्ट में सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली कंपनी बनी हुई है. चीन की सरकारी कंपनी स्टेट ग्रिड (State Grid) लिस्ट में नंबर 3 पर रही है. टॉप 10 में और चीनी कंपनियां भी हैं. सिनोपेक ग्रुप (Sinopec Group) नंबर 5 और चाइना नेशनल पेट्रोलियम (China National Petroleum) नंबर 6 पर है. आईफोन निर्माता एप्पल (Apple) ने 7वें नंबर पर जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें

Gautam Adani: गौतम अडानी 2030 में छोड़ देंगे अपना पद, कुछ ऐसी है उनकी वसीयत, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget