एक्सप्लोरर

Indian Railways: ट्रेन के अंदर टीटीई कर रहे इस उपकरण का इस्तेमाल, हर दिन 7000 यात्रियों को मिल रहा फायदा

Indian Railways ने अपने टिकट चेकर TTE को नई तकनीक दे दी है. जिसकी मदद से हर दिन 7000 यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही RAC कन्फर्म कर दी जाती है.

Railway Seat Allotment: ट्रेन के सफर का मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब टिक करते है, और आपकी टिकट कभी-कभी वेटिंग में रह जाती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अपने टिकट चेकर TTE को नई तकनीक दे दी है. जिसकी मदद से हर दिन 7000 यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही RAC कन्फर्म कर दी जाती है. 

7,000 बिना कन्फर्म सीट वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा
आपको बता दे कि कम्प्यूटरीकृत ऑन-बोर्ड टिकट जांच (Computerized On Board Ticket Inquiry) और खाली सीट के आवंटन के लिए बने रेलवे के नए हैंड-हेल्ड टर्मिनल (Hand Held Terminal) ने पिछले 4 महीने में औसतन लगभग 7,000 बिना कन्फर्म सीट वाले यात्रियों को रेलगाड़ियों में प्रतिदिन कन्फर्म सीट प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है. रेलवे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

क्या है HHT उपकरण
एचएचटी (HHT) उपकरण आईपैड (I-pad) के आकार में होते हैं, जिनमें पहले से लोड किए यात्री आरक्षण चार्ट शामिल होता हैं. पहले की तरह कागजी चार्ट से गुजरने के बजाय, टिकट जांच कर्मचारी बुकिंग पर रीयल-टाइम अपडेट के लिए इन उपकरणों के माध्यम से सर्च कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ये यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़े होते हैं. इसलिए, यदि आरक्षित टिकट वाला कोई यात्री अंतिम समय पर अपनी यात्रा को रद्द नहीं करता है, तो खाली सीट एचएचटी उपकरण पर प्रदर्शित होती है जिससे ट्रेन टिकट परीक्षक (TTE) प्रतीक्षा-सूची वाले यात्री या रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) यात्री को सीट आवंटित कर पाते हैं.

TTE से करा सकते हैं जांच 
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आरएसी या प्रतीक्षा सूची (RAC or Waiting List) टिकट वाले यात्री वास्तविक समय के आधार पर खाली बर्थ की उपलब्धता के बारे में एचएचटी (HHT) के माध्यम से टीटीई से जांच करा सकते हैं और इससे रेलगाड़ियों में सीट आवंटन में पारदर्शिता आती है. लगभग 4 महीने पहले शुरू की गई परियोजना के तहत, करीब 1,390 रेलगाड़ियों के टीटीई प्रतिदिन ट्रेन में अपनी यात्रा के विभिन्न चरणों या अपनी यात्रा के कुछ हिस्सों में लगभग 10,745 एचएचटी ले जा रहे हैं. पिछले 4 महीनों में, औसतन 5,448 आरएसी यात्रियों और 2,759 प्रतीक्षा-सूची वाले यात्रियों को एचएचटी के माध्यम से प्रतिदिन सीट आवंटित की गई.

इतने लोगों को मिल रहा फायदा 
आरएसी या प्रतीक्षा-सूची वाले यात्रियों को सीट आवंटन के अलावा, लगभग 7,000 अप्रयुक्त खाली सीट भी एचएचटी के माध्यम से पीआरएस को प्रतिदिन जारी की जा रही हैं ताकि उन्हें रेलगाड़ियों के मार्ग पर अगले स्टेशन से बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा सके. 

लंबी दूरी की ट्रेन में सुविधा 
अगले 3 से 4 महीनों में, ये एचएचटी उपकरण साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक सहित लंबी दूरी की सभी ट्रेन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे. एचएचटी का उपयोग डिजिटल भुगतान विकल्पों के माध्यम से यात्रियों से अतिरिक्त किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क वसूलने के लिए भी किया जा सकता है. भविष्य में इनका इस्तेमाल उन्हें रसीद जारी करने के लिए भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Demat Account: 30 सितंबर तक ये जरूरी काम पूरा करें, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट

ONGC Windfall Tax: ओएनजीसी की मांग, सरकार खत्म करे विंडफॉल टैक्स, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
Xप्लेन: TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget