एक्सप्लोरर

ONGC Windfall Tax: ओएनजीसी की मांग, सरकार खत्म करे विंडफॉल टैक्स, जानें क्या है पूरा मामला

ओएनजीसी (ONGC) ने घरेलू कच्चे तेल पर लगाए Windfall Tax को खत्म करने का अनुरोध किया है. इसके बाद ही सरकार और तेल सेक्टर के बीच चर्चा शुरू हो गई है.

ONGC Windfall Tax Impact : केंद्र सरकार से देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगाए अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall Tax) को खत्म करने का अनुरोध किया है. इसके बाद ही सरकार और तेल सेक्टर के बीच चर्चा शुरू हो गई है.

तेल कंपनियों का बढ़ा लाभ 

बता दें कि ओएनजीसी का कहना है कि सरकार तेल पर लगाए अप्रत्याशित लाभ कर की जगह लाभांश के रास्ते का इस्तेमाल करे तो कुछ अच्छा हो सकता है. गौरतलब है कि क्रूड ऑयल के वैश्विक कीमतों में आए जोरदार उछाल के चलते तेल कंपनियों का लाभ अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है.

सरकार ने तय किया मूल्य 

वर्तमान सरकार ने प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य तय किया है. मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और प्राकृतिक गैस निगम कंपनी ने प्राकृतिक गैस के लिए 10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट की निचली कीमत का समर्थन किया है. सरकारी अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान ONGC के प्रबंधन का कहना है कि घरेलू तेल उत्पादकों पर विंडफॉल टैक्स लगाना अनुचित था. खासतौर से उस समय हुआ जब सरकार ने रूस से रियायती तेल खरीद कर अपनी बचत सुनिश्चित की हो.

क्या है विंडफॉल टैक्स 

ये विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) ऐसी कंपनियों पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह परिस्थितियों में तत्काल काफी लाभ मिल जाता है. भारत की तेल कं‍पनियां इसका उदाहरण हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इससे तेल कंपनियों को काफी लाभ मिला है. रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल कंपनियां भारी मुनाफा काट रही थीं, इसलिए उन पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया था. भारत ही नहीं इटली और यूके ने भी अपनी एनर्जी कंपनियों पर यह टैक्स लगाया था.

35,000 करोड़ की हुई बचत 

रूस से खरीद गए सस्ते कच्चे तेल से भारत सरकार को 35,000 करोड़ रुपये की बचत हुई. ONGC का कहना है कि इसका इस्तेमाल घरेलू उत्पादन को बढ़ाने में किया जाना चाहिए. ओएनजीसी प्रबंधन की मानें तो रूसी तेल खरीद से होने वाली बचत को उस कंपनी को दें जो देश की कई चुनिंदा परियोजनाओं में निवेश करती हो. कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाने के बजाय मुनाफा अर्जित करने की अनुमति दी जानी चाहिए. 

30 फीसदी तक सालाना लाभ

सरकार से कंपनी प्रबंधन ने अनुरोध किया है कि इस उच्च लाभ का उपयोग लाभांश के लिए किया जाए, जो न्यायसंगत हो सके. कंपनी के दिशानिर्देशों के अनुसार ओएनजीसी शुद्ध लाभ का 30 प्रतिशत तक वार्षिक लाभांश देती है.

घटाया विंडफॉल टैक्स 

केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को कम कर दिया. सरकार ने 5वें पखवाड़े की समीक्षा में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 13,300 रुपये प्रति टन से घटाकर 10,500 रुपये प्रति टन कर दिया.

ये भी पढ़ें-

RTO Services Online: RTO ने शुरू की नई फैसिलिटी! ऑनलाइन मिलेंगी 58 सर्विसेज, आधार कार्ड या DL बनवाएं घर बैठे

Income Tax Act: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपराधों की कम्पाउंडिंग ने नियमों में किया बड़ा बदलाव! यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget