एक्सप्लोरर

SBI vs Post Office RD: एसबीआई या पोस्ट ऑफिस कहां रिकरिंग डिपॉजिट पर मिल रहा ज्यादा ब्याज, समझें पूरा गणित

SBI RD vs Post Office RD: पोस्ट ऑफिस या एसबीआई की आरडी स्कीम में से किस योजना में ज्यादा ब्याज दर का लाभ मिल रहा है हम इसकी जानकारी दे रहे हैं.

SBI RD vs Post Office RD: वैसे तो मार्केट में सेविंग के लिए कई ऑप्शन मौजूद है, लेकिन आज भी बहुत से लोग हैं जो रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं. आरडी स्कीम के तहत आप बैंकों के अलावा डाकघर में भी खाता खुलवा सकते हैं. रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में ग्राहकों को हर महीने एक निश्चित राशि आरडी खाते में जमा करनी पड़ती है. इस राशि पर बैंक या पोस्ट ऑफिस तय ब्याज देते हैं. वहीं मैच्योरिटी पर ग्राहकों को एकमुश्त मोटा फंड प्राप्त होता है. अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में से किसी एक में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको दोनों की ब्याज दर के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जानते हैं ग्राहकों की लिहाज से कौन सी स्कीम ज्यादा बेहतर है.

SBI की आरडी स्कीम-

भारतीय स्टेट बैंक रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत ग्राहक 1 साल लेकर 10 साल की अवधि तक निवेश कर सकते हैं. फिलहाल बैंक सीनियर सिटीजन को आरडी स्कीम के तहत 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. ऐसे में 1 से 2 साल की अवधि तक की आरडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 6.80 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.30 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं दो से तीन साल की आरडी पर सामान्य लोगों को 7.00 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. 3 से 4 साल की आरडी स्कीम पर 6.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.00 फीसदी और 5 से 10 साल की आरडी स्कीम पर सामान्य लोगों को 6.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.00 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है.

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम-

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत ग्राहकों को 5 साल के लिए निवेश करने का मौका मिलता है. बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता है. पोस्ट ऑफिस 5 साल की आरडी स्कीम पर अपने सभी ग्राहकों को 6.5 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इस योजना के तहत सिंगल या ज्वाइंट खाता खुलवाया जा सकता है.

कौन सी स्कीम है ज्यादा बेहतर

अगर पोस्ट ऑफिस और एसबीआई की आरडी स्कीम की तुलना करें तो दोनों ही शानदार बचत योजनाएं है, लेकिन ब्याज दर के हिसाब से एसबीआई आरडी स्कीम बेहतर स्कीम है. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो एसबीआई की आरडी स्कीम पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Income Tax Return: टैक्सपेयर्स को आईटी विभाग ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये जरूरी काम वरना ITR हो जाएगा इनवैलिड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget