एक्सप्लोरर

SBI में FD कराने वालों को मिलेगा अब बड़ा फायदा, बैंक ने किया ये बदलाव, फटाफट करें चेक

SBI FD Interest Rates: अगर आपका भी बैंक में एफडी (Bank FD) कराने का प्लान है या फिर आपने करा रखी है तो अब आपको इस पर ज्यादा फायदा मिलेगा. SBI ने एफडी की ब्याज दरों में फिर से इजाफा कर दिया है.

SBI FD Interest Rates 2022: स्टेट बैंक (SBI) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपका भी बैंक में एफडी (Bank FD) कराने का प्लान है या फिर आपने करा रखी है तो अब आपको इस पर ज्यादा फायदा मिलेगा. SBI ने एफडी की ब्याज दरों में फिर से इजाफा कर दिया है. बैंक ने एक हफ्ते में दूसरी बार एफडी की दरों में बदलाव किया है. 

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी
आपको बता दें बैंक ने इस बार लंबी अवधि की बैंक एफडी की दरों में इजाफा किया है. SBI ने बताया कि 10 साल की अवधि के फिक्सड डिपॉजिट की दरों में इजाफा किया गया है. SBI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बैंक एफडी की दरों के बारे में जानकारी दी है. 

10 बेसिस प्वाइंट का हुआ इजाफा
बैंक की ओर से जारी की गई नईं ब्याज दरें 22 जनवरी से लागू हो गई हैं, लेकिन इनकी घोषणा 25 जनवरी को की गई है. बैंक की ओर से बढ़ाई गईं ब्याज दरें 2 करोड़ से कम राशि की एफडी पर ही लागू होंगी. बैंक ने 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. 

कितना मिल रहा ब्याज का फायदा?
आपको बता दें स्टेट बैंक ने इस महीने में लगातार दूसरी बार बैंक एफडी के रेट्स में इजाफा किया है. इससे पहले भी 17 जनवरी को बैंक ने एफडी के रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी. बैंक इस समय सामान्य ग्राहकों को 2.90 फीसदी से लेकर 5.40 फीसदी तक ब्याज का फायदा दे रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 3.40 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी तक ब्याज का फायदा मिल रहा है. 

सीनियर सिटीजन्स के लिए Latest FD Rates-

  • 7 से 45 दिन - 3.40 फीसदी
  • 46 से 179 दिन - 4.40 फीसदी
  • 180 से 210 दिन - 4.90 फीसदी
  • 211 दिन से एक साल से कम की FD पर - 4.90 फीसदी
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम की FD पर - 5.60 फीसदी
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम की FD पर - 5.60 फीसदी
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम की FD पर - 5.80 फीसदी
  • 5 साल से लेकर 10 साल से कम की FD पर - 6.20 फीसदी 

सामान्य नागरिकों के लिए SBI FD Rates

  • 7 से 45 दिन - 2.90 फीसदी
  • 26 से 179 दिन - 3.90 फीसदी
  • 180 से 210 दिन - 4.40 फीसदी
  • 211 दिन से एक साल से कम की FD पर - 4.40 फीसदी
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम की FD पर - 5.10 फीसदी
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम की FD पर - 5.10 फीसदी
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम की FD पर - 5.30 फीसदी
  • 5 साल से लेकर 10 साल से कम की FD पर - 5.40 फीसदी 

यह भी पढ़ें: 
Adani Wilmar IPO: शेयर बाजार के सेंटीमेंट बिगड़ने का असर अडानी विल्मर के आईपीओ पर, 50 फीसदी घट गया GMP

इस फंड में निवेश करने पर मिल रहा है 7.1% का रिटर्न, जानें कैसे खोल सकते हैं इसका ऑनलाइन अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में 1000 का नया नोट आया, छपा है मंदिर का फोटो? जानें RBI ने क्या बताया
बाजार में 1000 का नया नोट आया, छपा है मंदिर का फोटो? जानें RBI ने क्या बताया
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget