एक्सप्लोरर

SBI का होम लोन सस्ताः 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज 0.05% घटा

बैंक ने कहा, ‘ रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के तुरंत हम सबसे पहले बैंक हैं जिसने 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज घटाया है.’ बैंक ने कहा है कि उसने कम और मध्यम आयवर्ग के लोगों के फायदे को ध्यान में रख कर यह फैसला किया है.

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने कल ही रेपो रेट में कमी की है और इसके अगले ही दिन ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 30 लाख रुपये तक के सभी होम लोन पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती करने की घोषणा कर दी है. एसबीआई ने आज जारी बयान में कहा कि उसने होम लोन पर ब्याज पांच आधार अंक (0.05 फीसदी) घटा दी है. बैंक ने कहा, ‘ रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के तुरंत हम सबसे पहले बैंक हैं जिसने 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज घटाया है.’ बैंक ने कहा है कि उसने कम और मध्यम आयवर्ग के लोगों के फायदे को ध्यान में रख कर यह फैसला किया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने कल ही चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को 0.25 फीसदी घटा कर 6.25 फीसदी कर दिया है. इसके बाद से माना जा रहा है कि कमर्शियल बैंक भी अपने कर्ज को सस्ता करेंगे. एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैंक के नाते हम हमेशा ग्राहकों के हित को सबसे आगे रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘होम लोन बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. ऐसे में यह ठीक होगा कि हम केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में कटौती का फायदा एक बड़े निम्न और मध्यम आय वर्ग को उपलब्ध कराएं.’ सार्वजनिक क्षेत्र का एसबीआई प्रॉपर्टी, डिपॉजिट, ब्रांचेज, ग्राहक और कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है. 30 सितंबर, 2018 तक बैंक के पास 28.07 लाख करोड़ रुपये के डिपॉजिट थे. कासा अनुपात 45.27 फीसदी का और लोन 20.69 लाख करोड़ रुपये का था. होम लोन बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी 34.28 फीसदी और ऑटो लोन बाजार में 34.27 फीसदी है. चिदंबरम की पुस्तक अनडॉन्टेड: 'सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया' का हुआ विमोचन, प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा भी रहे मौजूद सोने के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, कमजोर मांग से चांदी में बड़ी गिरावट सरकारी कर्मचारियों के लिए शेयर, म्यूचुअल फंड में निवेश के नियम बदले, 26 साल पुराने थे नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget