एक्सप्लोरर

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

भारत में टर्म इंश्योरेंस की मांग तेजी से बढ़ रही है. पॉलिसीबाजार के अनुसार, अप्रैल 2023 के मुकाबले अमीर ग्राहकों की बुकिंग दोगुनी हुई और औसत बीमा कवर 30 फीसदी बढ़ा है.

अगर आप अपने परिवार का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो टर्म इंश्योरेंस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पिछले कुछ समय से भारत में अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह का बीमा लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बड़ी बात यह है कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि अमीर परिवार और युवा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) भी बड़े लाइफ कवर वाले टर्म प्लान खरीद रहे हैं.

पॉलिसीबाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 के मुकाबले HNI ग्राहकों के बीच टर्म इंश्योरेंस की बुकिंग दोगुनी हो गई है. वहीं, इन ग्राहकों का औसत बीमा कवर भी 30% बढ़ा है. इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब लोग मैच्योरिटी पर पैसा वापस पाने के बजाय अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

क्या होता है टर्म इंश्योरेंस?

टर्म इंश्योरेंस एक निश्चित अवधि का जीवन बीमा होता है. अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी उसके नॉमिनी को तय रकम देती है. इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है.

युवा ग्राहक बढ़ा रहे हैं टर्म इंश्योरेंस की मांग

पॉलिसीबाजार के मुताबिक, 35 साल से कम उम्र के ग्राहक हाई नेटवर्थ टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों में करीब 50% हिस्सेदारी रखटे हैं. यानि अब कम उम्र के अमीर युवा भी अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़े बीमा कवर प्राथमिकता दे रहे हैं. 

यह पुरानी धारणा से अलग है कि ज्यादा रकम वाला लाइफ इंश्योरेंस आमतौर पर अधिक उम्र के लोग खरीदते हैं. वहीं, साल 2025 में HNI टर्म इंश्योरेंस खरीदने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 18% रही, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 82% थी.

25 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर

आंकड़ों के मुताबिक, 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के सम एश्योर्ड वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों में 25% की बढ़ोतरी हुई है. करीब 5% HNI ग्राहक 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कवर लेते हैं. वहीं, 1.5% ग्राहक कम से कम 7 करोड़ रुपये और 1% ग्राहक 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का लाइफ कवर चुनते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कुछ ग्राहक ने  25 करोड़ रुपये का लाइफ कवर खरीदा है. नौकरीपेशा HNI ग्राहकों का औसत सम एश्योर्ड करीब 2 करोड़ रुपये है.

कौन से राइडर्स पसंद कर रहे हैं ग्राहक?

टर्म इंश्योरेंस में राइडर्स यानी अतिरिक्त सुविधाएं जोड़कर पॉलिसी का कवरेज बढ़ाया जा सकता है. पॉलिसीबाजार के आंकड़ों के मुताबिक, HNI ग्राहकों में 20% एक्सीडेंटल टोटल एंड परमानेंट डिसेबिलिटी (ATPD) राइडर चुनते हैं. इसके अलावा 15% ग्राहक क्रिटिकल इलनेस, 9% एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट और 8% प्रीमियम वेवर (WOP) राइडर  कवर लेते हैं.

सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget