एक्सप्लोरर

IPO: पहले दिन Sapphire Foods का आईपीओ 49 फीसदी हुआ सब्सक्राइब, आप भी पैसा लगाने से पहले चेक कर लें डिटेल्स

Sapphire Foods IPO subscribed: KFC और Pizza Hut ऑपरेटर करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है.

Sapphire Foods IPO subscribed: KFC और Pizza Hut ऑपरेटर करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है. कंपनी के आईपीओ सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिन था. पहले दिन कंपनी का आईपीओ करीब 49 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है. NSE की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सफायर फूड्स के आईपीओ के पहले दिन मंगलवार को कुल 47,11,212 शेयरों की बोलियां मिलीं. 

किसको मिली कितनी बोलियां?
कंपनी की तरफ से 96,63,468 शेयरों की पेशकश की गई है. इसमें खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 2.56 गुना अभिदान मिल गया है. इसके अलावा QIB के खंड में मात्र दो फीसदी तथा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों पर सिर्फ पांच फीसदी का अभिदान मिला है.

11 नवंबर तक रहेगा ओपन
आपको बता दें आईपीओ कुल 1,75,69,941 शेयरों का है. यह आईपीओ 9 से 11 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा और इसके जरिए कंपनी 2073 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है. आपको बता दें इस आईपीओ में कंपनी फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं करेगी. इसमें सिर्फ ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर्स की बिक्री की जाएगी. अगर आपका भी इस इश्यू में पैसे लगाने का प्लान है तो आप उससे पहले इस आईपीओ की डिटेल्स के बारे में जान लें-

कितना करना होगा निवेशय़
यह आईपीओ मार्केट में 22 नवंबर 2021 को लिस्ट होगा और इसका प्राइस बैंड 1120-1180 रुपये तय किया गया था. इसकी एक लॉट में 12 शेयर्स मिलेंगे. निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,160 रुपये का निवेश करना होगा. 

जानें किसकी है कितनी हिस्सेदारी
हिस्सेदारी की बात करें तो कंपनी में Sapphire Foods Mauritius की हिस्सेदारी 46.53 फीसदी है. इसके अलावा QSR Management Trust की करीब 5.96 फीसदी हिस्सेदारी है. WWD Ruby holds की इसमें करीब 18.79 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा Amethyst Pvt. Ltd has की हिस्सेदारी 6.67 फीसदी, AAJV Investment Trust की हिस्सेदारी 0.14 फीसदी और  Edelweiss Crossover Opportunities Fund की हिस्सेदारी  6.83 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: 

Indigo का खास ऑफर, सिर्फ 1400 रुपये में करें लेह, जम्मू समेत इन सभी शहरों में सफर

IPO Allotment: आईपीओ में लगाया है पैसा तो चेक करें आपके खाते में शेयर्स आए हैं या फिर पैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget