एक्सप्लोरर

Sahara Refund Portal: नहीं किसी की जरूरत... सहारा में फंसा पैसा पाने के लिए खुद से करें अप्‍लाई, जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रोसेस 

Sahara Refund Portal Refund: अगर आपका भी सहारा में पैसा फंसा हुआ है तो इसे आप सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए पा सकते हैं. यहां विस्‍तार से अप्‍लाई करने का प्रोसेस बताया गया है. 

Sahara Group Depositors Claim Process: सहारा में फंसे लोगों के पैसे को वापस कराने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 18 जुलाई, 2023 को सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (CRCS)-सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्‍च कर दिया. इस पोर्टल के माध्‍यम से ही पात्र लोगों का पैसा वापस किया जाएगा. रिफंड पाने के लिए लोगों को रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. रजिस्‍ट्रेशन करने के बाद ही लोगों को रिफंड जारी किया जाएगा. 

सबसे पहले किसे मिलेगा रिफंड 

अमित शाह ने कहा था कि 10,000 रुपये या इससे अधिक जमा करने वाले 1 करोड़ निवेशकों को इस पोर्टल के जरिए 10 हजार रुपये तक का पहला भुगतान किया जाएगा. शाह ने कहा कि इस पोर्टल पर आवेदन के लिए चारों सोसायटियों का पूरा डेटा ऑनलाइन मौजूद है. 

सहारा रिफंड पोर्टल के तहत कौन है योग्‍य 

सहारा सोसायटी के वास्‍तविक और वैध जमाकर्ता सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल के माध्‍यम से रिफंड पा सकते हैं. इसमें पहला- कोलकाता स्थित हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, दूसरा- लखनऊ का सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, तीसरा- भोपाल का  सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड और चौथा  हैदराबाद स्थित मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं. 

क्‍लेम करने के लिए जरूरी दस्‍तावेज 

जमाकर्ता के पास डिपॉजिट सर्टिफिकेट या पासपबुक होना चाहिए 
क्‍लेम रिक्‍वेस्‍ट फॉर्म भी आवश्‍यक है 
अगर क्‍लेम अमाउंट 50 हजार से ज्‍यादा है तो पैन कार्ड आवश्‍यक है
आधार सीडेड बैंक अकाउंट, मेंबरशिप नंबर, आधार लिंक्‍ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है 

गौर करने वाली बात है कि डिपॉजिटर्स को उन सभी सहारा सोसायटियों में हर क्‍लेम के लिए जहां जमाकर्ता का बकाया है, एक-एक करके सभी दावे की जानकारी के साथ एक क्‍लेम फॉर्म भरना अनिवार्य है. 

कैसे करें पोर्टल पर रजिस्‍टेशन 

  • सबसे पहले CRCS रिफंड पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं
  • अब डिपॉजिटर रजिस्‍ट्रेशन पर क्लिक करें और 12 अंकों का मेंबरशिप नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद लास्‍ट के चार आधार नंबर, 10 अंकों का आधार लिंक मोबाइल नंबर और कैप्‍चा भरें.
  • अब आपके नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करें और रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. 

सहारा रिफंड पोर्टल पर कैसे करें क्‍लेम 

  • सबसे पहले पोर्टल पर आधार के लास्‍ट चार अंक, मोबाइल नंबर, कैप्‍चा और ओटीपी के मदद से लॉग इन करें
  • एक बार लॉग इन होने के बाद आपके स्‍क्रीन पर टर्म एंड कंडीशन का पेज ओपन होगा, जिसपर सहमति जताएं और आगे बढ़ें
  • अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और गेट ओटीपी पर जाएं
  • OTP दर्ज करें और इसे वेरिफाई करें
  • वेरिफाई होने के बाद आपको पर्सनल जानकारी देनी होगी
  • इसके अलावा उपयोगकर्ता ईमेल दर्ज कर सकता है, फिर "ईमेल सेव" पर क्लिक करें और नेक्‍स्‍ट पर जाएं
  • अब जमाकर्ता स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देगा
  • इसके बाद डिपॉजिटर " एड क्‍लेम " बटन पर क्लिक करें, यहां डिपॉजिटर कई क्‍लेम एड कर सकता है
  • एक बार सभी क्‍लेम डेटा दर्ज हो जाने के बाद पहले से भरा हुआ क्‍लेम रिक्‍वेस्‍ट फॉर्म तैयार करें
  • नवीनतम फोटो लगाएं और फोटो के साथ-साथ क्‍लेम पत्र पर सिग्‍नेचर करें
  • अब पैन कार्ड और क्‍लेम के पेज को अपलोड करना होगा

45 दिन के भीतर आएगी रकम 

अगर क्‍लेम सही तरीके से किया गया है तो आपको ईमेल और मैसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी. वहीं दावा करने के बाद फॉर्म को अपलोड और सबमिट करना आवश्‍यक है. पत्र को सबमिट करने के 45 दिनों के भीतर रिफंड वापस कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget