एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लौटी तेजी, 25 पैसे उछलकर 86.33 पर बंद

Rupee Vs Dollar: कारोबार के अंत में रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की बढ़त है. मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 86.58 पर आ गया था.

Rupee Vs Dollar: स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में नरमी के साथ बुधवार को रुपया अमेरिकी मु्द्रा के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 86.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य में प्रमुख घटनाओं से पहले रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ उच्च अस्थिरता देखने को मिल सकती है.

25 पैसे की बढ़त के साथ रुपया हुआ बंद

इसके अलावा, वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में समग्र अनिश्चितता ने मुद्राओं और वस्तुओं दोनों पर दबाव बनाए रखा, जिससे निवेशक चिंतित रहे. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.56 पर खुला. सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.30 के उच्च और 86.71 के निचले स्तर पर पहुंचा. अंत में यह 86.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की बढ़त है. मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 86.58 पर आ गया था.

करेंसी एक्सपर्ट का क्या है कहना

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, "अनुमान है कि अमेरिकी डॉलर में अंतर्निहित मजबूती और घरेलू बाजारों में समग्र कमजोरी के कारण रुपया काफी हद तक कमजोर बना रहेगा. डॉलर के लिए आयातक मांग भी रुपये पर दबाव डाल सकती है. हालांकि, कच्चे तेल में किसी भी तरह की लंबी बिकवाली से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है."

अनुज चौधरी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की ओर से आने वाले बयानों और घोषणाओं के कारण बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 86.20 से 86.65 के बीच रहने का अनुमान है.

डॉलर इंडेक्स में दिखी गिरावट

इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 107.89 पर रहा. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी चढ़कर 79.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. अमेरिका की सख्त नीतियों की आशंकाओं के कारण कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं और 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं. यह राष्ट्रपति ट्रम्प के अमेरिकी तेल उत्पादन बढ़ाने के उल्लेख के बाद हाल के उच्च स्तर से चार फीसदी की गिरावट है.

ये भी पढ़ें

Jute MSP: कैबिनेट ने कच्चे जूट का एमएसपी छह परसेंट बढ़ाया, 5650 रुपये प्रति क्विंटल किया तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget