एक्सप्लोरर

52 हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर रुपया, एक डॉलर की कीमत 74 रुपये के पार

स्टॉक मार्केट भी आज भारी गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी ऐतिहासिक गिरावट देखी जा रही है.शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की कमजोरी के साथ 73.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्च से एक बुरी खबर सामने आई है. ताजा खबरों के अनुसार रुपया 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. एक डॉलर के मुकाबले रूपया 74.16 रुपये पर पहुंच गया है. इससे पहले यह कीमत 73.7825 रुपये थी. आपको बता दें कि इस वक्त भारतीय रुपये की स्थिति एशिया में सिर्फ पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया से बेहतर है. 2019 से अब तक रुपये में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है.

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की कमजोरी के साथ 73.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की कमजोरी के साथ 74.03 रुपये के स्तर पर खुला.

गौरतलब है कि 2018 में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 74 रुपये से अधिक था. जानकारों का मानना है कि इसकी वजह गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती मुद्रास्फीति है. बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से बाजार में दबाव बढ़ने की संभावना है.

शेयर मॉर्केट में पांच साल में सबसे बड़ी गिरावट

स्टॉक मार्केट भी आज भारी गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी ऐतिहासिक गिरावट देखी जा रही है. सेसेंक्स में 21 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है, निफ्टी में भी 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट है. बड़ी वजह कोरोना बताया जा रहा है क्योंकि आज चीन और जापान के शेयर बाज़ारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है. यह पांच साल में सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है.

शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट के चलते निवेशकों के करीब पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए.

ये भी पढ़ें-

Yes Bank Crisis: क्या प्रियंका गांधी द्वारा राणा कपूर को बेची गई पेंटिंग की जांच करेगा ED?

हिरासत में बीतेगी Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर की होली, परिवार पर भी शिकंजा कसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget