एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के बीच भारतीय करेंसी में आयी जान, डॉलर के मुकाबले लगातार चौथे दिन बढ़त

Indian Currency Rises: छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.28 पर रहा. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत चढ़कर 66.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

Indian Currency Rises: घरेलू स्टॉक मार्केट में विदेशी पूंजी के प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ. शुरुआती कारोबार में गुरुवार को 10 पैसे की बढ़त के साथ ही रुपये 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि शेयर बाजार में सुस्त धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही.

इधर, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.48 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.54 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है. रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले  बुधवार को 85.64 पर बंद हुआ था.

मजबूत हो रहा रुपया

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.28 पर रहा. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत चढ़कर 66.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 333.47 अंक की गिरावट के साथ 76,710.82 अंक पर जबकि निफ्टी 127.55 अंक फिसलकर 23,309.65 अंक पर रहा.  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

लगातार चौथे दिन मजबूती

इससे पहले, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और बुधवार को ये 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश और डॉलर के कमजोर रहने के बीच बुधवार को रुपये में तेजी आई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका की तरफ से टैरिफ पर 90 दिनों के ब्रेक लगाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में ये बढ़त दिखी है. उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से भी रुपये की मजबूती में मदद मिली है. 

इंटरनेशनल फॉरेन करेंसी एक्सचेंज में रुपये बुधवार को 85.66 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले ये  85.50 के उच्च स्तर और 85.72 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. ये इसके पिछले बंद स्तर से 16 पैसे की तेजी है.  मंगलवार के सत्र में रुपया 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.  शुक्रवार को पिछले सत्र में इसमें 58 पैसे की तेज बढ़ोतरी हुई थी.

LJP सिक्योरिटीज  के वाइस प्रसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी का कहना है कि डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई, जबकि भारतीय बाजारों में एफआईआई के निवेश से धारणा मजबूत हुई. उन्होंने कहा कि ऐसा ग्लोबल ट्रेड में टैरिफ से राहत और मौजूदा वैश्विक व्यापार तनाव के बीच भारत की अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति के कारण हुआ. इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूत दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.57%  की गिरावट के साथ 99.39 पर रहा.

ये भी पढ़ें: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट, 180 अंक टूटा सेंसेक्स, 23,400 के नीचे गया निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget