एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपया 19 महीने के निचले स्तर पर, आपकी जेब पर ऐसे डालेगा असर

आज शुरुआती कारोबार में रुपये में 30 पैसे की कमजोरी देखी गई. इसी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 68.54 रुपये पर आ गया.

नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 19 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. आज शुरुआती कारोबार में रुपये में 30 पैसे की कमजोरी देखी गई. इसी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 68.54 रुपये पर आ गया. डॉलर के मुकाबले रुपये की यह 29 नवंबर 2016 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. आर्थिक जानकारों के मुताबिक, आयातकों (इम्पोर्टर्स) और बैंकों द्वारा डॉलर की अधिक मांग की वजह से रुपया फिसला.

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 68.24 के स्तर पर बंद हुआ था. सोमवार को रुपया 29 पैसे गिरकर 68.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. फॉरेक्स मार्केट से जुड़े कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव रहा. हालांकि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने गिरावट को थामने का प्रयास किया. इस बीच , बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स इंडेक्स आज शुरुआती कारोबार में 53.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 35,543.89 अंक पर पहुंच गया.

आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा असर? रुपये की गिरावट से महंगाई का बढ़ना तय माना जाता है. दरअसल, इंपोर्ट होने वाला सामान डॉलर वैल्यू पर खरीदा जाता है. ऐसे में अगर रुपया कमजोर होता है तो इंपोर्ट पर खर्च बढ़ जाता है. खास तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी होती है. रुपए के कमजोर होने से कार, कंप्यूटर, स्मार्टफोन जैसी वो तमाम चीजें महंगी होती है जो आयातित (इम्पोर्टेड) उपकरणों से बनते हैं.

भारतीय इकोनॉमी 2025 तक दोगुनी होकर 5000 अरब डॉलर पर पहुंचेगी: वित्त मंत्रालय

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ती है. डॉलर के महंगा होने और रुपये के गिरने से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा सकती है क्योंकि विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर अमेरिका जैसे देशों में डाल सकते हैं जहां उन्हें डॉलर में ज्यादा कमाई मिलने वाली है.

नौकरी जाने के 30 दिन बाद 75% तक राशि निकाल सकते हैं EPFO के सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget