एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: रुपये में दिखी मजबूती, डॉलर के मुकाबले 67 पैसे चढ़कर 82.14 पर आया

Rupee VS Dollar: भारतीय करेंसी के लिए आज का दिन थोड़ा राहत भरा साबित हो सकता है क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपये में आज 67 पैसे की बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है. कल करेंसी मार्केट बंद रहे थे.

Rupee VS Dollar: लगातार गिर रही भारतीय करेंसी में कुछ रिकवरी देखी जा रही है. पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी मंगलवार को जहां रुपया डॉलर के सामने 7 पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ था वहीं आज इसमें जोरदार उछाल देखा गया है. आज एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 67 पैसे का उछाल देखा गया है और ये 82.14 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है. डॉलर की कीमत में सुस्ती के चलते रुपया आज चढ़कर कारोबार कर रहा है.

पिछले ट्रेडिंग सेशन में थी हल्की तेजी
पिछले ट्रेडिंग सेशन में डॉलर के सामने रुपया 82.81 के लेवल पर बंद हुआ था और आज शुरुआती ट्रेड में ही इसमें 82.14 रुपये प्रति डॉलर के लेवल देखे गए हैं. कल यानी बुधवार को फॉरेक्स मार्केट दीवाली बलि प्रतिप्रदा के अवसर पर बंद रहे थे. रुपये में आज दिख रही मजबूती इसके ट्रेडर्स को राहत दे रही है. करेंसी मार्केट में आज रुपये को सपोर्ट मिल रहा है जिससे इसके दाम में सुधार देखा जा रहा है. रुपये की चाल आज बेहतर नजर आ रही है.

करेंसी जानकारों का क्या है कहना
इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज में घरेलू करेंसी 82.15 के लेवल पर खुली और मंगलवार को दिखी हल्की तेजी आज भी जारी रही. करेंसी मार्केट के जानकारों का कहना है कि 
डॉलर इंडेक्स के 110 के लेवल से नीचे जाने पर रुपये को मजबूती मिली और ये बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा. डॉलर की कीमतों में गिरावट के पीछे कारण बताया जा रहा है कि आगामी महीने यानी नवंबर 2022 में अमेरिका में फेडरल रिजर्व के दरों में उम्मीद से कम बढ़ोतरी का अनुमान है और इस रुझान का असर डॉलर के दाम पर देखा जा रहा है.

आज डॉलर इंडेक्स में क्या है लेवल
डॉलर इंडेक्स को देखें तो इसमें 0.06 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और ये 109.76 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से डॉलर इंडेक्स की तेजी सीमित हुई है. विश्व की कई करेंसी के मुकाबले डॉलर तेजी से चढ़ रहा है और इसका असर भारतीय करेंसी रुपये पर भी आ रहा है. रुपये में पिछले दिनों 83 रुपये प्रति डॉलर से भी नीचे के स्तर देखे गए थे जिसके बाद इसको लेकर करेंसी जानकारों से लेकर आर्थिक विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई थी.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 17771 पर ओपन, सेंसेक्स 59800 के पार निकला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget