एक्सप्लोरर

Rupee Fall: डॉलर के मुकाबले रुपये की एतिहासिक गिरावट, ऑल टाइम लो को छुआ, सोना-चांदी भी गिरे  

Rupee against Dollar: शुक्रवार को इंट्रा डे ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.52 के स्तर तक गिर गया था. मगर, शाम को यह 83.48 रुपये पर बंद हुआ. आज सोना और चांदी की कीमतों में भी कमी आई है.

Rupee against Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई. इसने एतिहासिक गिरावट के बाद अपने ऑल टाइम लो को टच कर लिया. अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे लुढ़ककर 83.48 रुपये पर बंद हुआ. इससे पहले रुपये का निम्नतम स्तर 83.40 रहा था, जो कि उसने 13 दिसंबर, 2023 को छुआ था. शुक्रवार सुबह भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले 83.28 रुपये के स्तर पर खुली थी. शाम तक इसमें और गिरावट आ गई. डॉलर अन्य विदेशी मुद्राओं यूरो और पाउंड के मुकाबले भी मजबूत हुआ है.

इंट्रा डे ट्रेड में डॉलर के मुकाबले 83.52 के स्तर तक गिरा रुपया 

स्विस नेशनल बैंक (SNB) द्वारा ब्याज दरों में अप्रत्याशित कटौती का असर रुपये की कीमत पर भी पड़ा. एसएनबी ने ब्याज दरें 25 बेसिस प्वॉइंट घटाकर 1.5 फीसदी कर दी हैं. इसके बाद उम्मीद बढ़ गई है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) भी जून, 2024 में ब्याज दरों को घटा सकता है. शुक्रवार को एशिया की अन्य मुद्राओं में भी गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे लुढ़क गया. इंट्रा डे ट्रेड में यह गिरकर डॉलर के मुकाबले 83.52 के स्तर पर भी चला गया था. 

यूरो और पाउंड में कमजोरी के चलते डॉलर में आई मजबूती

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के मुताबिक, यूरो और पाउंड में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है. बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करने के चलते पाउंड में गिरावट आई है. अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से भी डॉलर को मजबूत होने में मदद मिली.

डॉलर इंडेक्स में आया उछाल, ऑयल बेंचमार्क भी बढ़ा 

दुनिया की 6 सबसे बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी करेंसी की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.31 फीसदी बढ़त के साथ शुक्रवार को 104.32 पर पहुंच गया. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क भी यह 0.05 फीसदी बढ़कर 85.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. अनुज चौधरी के अनुसार, फिलहाल यह सभी परिस्थितियां रुपये की कमजोरी की ओर इशारा कर रही हैं. यदि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डॉलर की बिक्री करता है तो रुपये को संभलने में मदद मिल सकती है.

सोना और चांदी के रेट भी लुढ़के 

शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 190.75 अंक या 0.26 फीसदी बढ़कर 72,831.94 प्वॉइंट पर बंद हुआ. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 84.80 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 22,096.75 प्वॉइंट पर पहुंच गया. स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने गुरुवार को 1,826.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच शुक्रवार को सोने की कीमत 875 रुपये प्रति तोला गिरकर 66575 रुपये रह गई और चांदी के रेट भी 760 रुपये कम होकर 76990 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें 

Railways Destination Alert: भारतीय रेलवे ने दी एक और सुविधा, रात के सफर में बहुत काम आएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget