एक्सप्लोरर

Railways Destination Alert: भारतीय रेलवे ने दी एक और सुविधा, रात के सफर में बहुत काम आएगी

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा शुरू की है. इसमें यात्री का स्टेशन आने से 20 मिनट पहले उसे कॉल या मैसेज के जरिए जगाया जाता है.

Indian Railways: पिछले कुछ समय में भारतीय रेलवे बदलाव के दौर से गुजर रही है. वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों ने लोगों के सफर करने के अंदाज को बदला है. अमृत भारत स्टेशन योजना ने रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न लुक दिया है. इसके अलावा ट्रेनों के अंदर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाएं, टिकटिंग सिस्टम और खाने-पीने की सुविधाएं भी बेहतर हुई हैं. भारतीय रेलवे अब लोगों की शिकायतों और सुझावों पर पहले से कहीं बेहतर ध्यान दे रहा है. भारतीय रेलवे में सफर करने वालों को अब एक और नई सुविधा दी गई है. इसे डेस्टिनेशन अलर्ट कहा जा रहा है. इसकी मदद से लोगों को आने वाले स्टेशन के बारे में आसानी से पता लग जाएगा. आइए समझ लेते हैं कि यह सुविधा क्या है और कैसे आपके काम आ सकती है.

मॉडर्न हो रही है भारतीय रेलवे 

इंडियन रेलवे (Indian Railways) का स्वरूप अब बहुत बदल चुका है. रेलवे ने न सिर्फ मॉडर्न लुक पर ध्यान दिया है बल्कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी बढ़ाया है. इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का आनंद भी मिल रहा है. रेलवे की ओर से वेक अप कॉल सर्विस के तौर पर आपका स्टेशन आने पर अलर्ट भेजने की सुविधा भी दे रहा है. यह उन यात्रियों के लिए बहुत मददगार सेवा है, जो रेलवे के जरिए लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. लंबी यात्रा के दौरान रात 11 से सुबह 7 बजे के बीच अगर आपका स्टेशन आने वाला है तो इस डेस्टिनेशन अलर्ट से बहुत मदद मिलने वाली है.

कॉल या मैसेज से आपको जगाया जाएगा 

इस सेवा का लाभ लेने वालों को उनके मोबाइल नंबर पर स्टेशन आने से 20 मिनट पहले कॉल या मैसेज भेजा जाता है. इस सेवा की खास बात यह है कि इसके लिए आपको इंटरनेट की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, इसके लिए आपको कॉल या मैसेज का भुगतान करना पड़ता है.  

इस तरह से सेट करना होगा डेस्टिनेशन अलर्ट

  1. डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से 139 डायल करना पड़ेगा.
  2. इसके बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा.  
  3. इसके बाद आईवीआर मेनू में से 7 को चुनना होगा.
  4. इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए 2 दबाना होगा.
  5. इसके बाद टिकट का पीएनआर नंबर डालने के बाद 1 दबाकर कंफर्म करना होगा.
  6. इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा शुरू हो जाएगी और आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा. 

एसएमएस से ऐसे सेट होगा डेस्टिनेशन अलर्ट

आपको अपने फोन के मैसेज एप से Alert टाइप करके 139 पर मैसेज करना होगा. इसके साथ ही आपका डेस्टिनेशन अलर्ट सेट हो जाएगा. आपको सिर्फ यह ध्यान देना होगा कि आप उसी नंबर से कॉल या मैसेज भेजें, जिस पर आपको डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा चाहिए है.

ये भी पढ़ें

First cybersecurity IPO: आ रहा देश का पहला साइबर सिक्योरिटी आईपीओ, विजय केडिया हैं पार्टनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget