एक्सप्लोरर

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर हुआ बंद, डॉलर इंडेक्‍स दो दशकों के उच्‍च स्‍तर पर  

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी की आशंका से डॉलर इंडेक्‍स 2 दशकों के उच्‍च स्‍तर 110.87 पर पहुंच गया.

Dollar vs Rupee: बुधवार यानी 21 सितंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्‍याज दरों में भारी बढ़ोतरी की आशंका की वजह से डॉलर इंडेक्‍स में मजबूती देखी गई। 21 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.9750 के स्‍तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 79.75 के स्‍तर पर बंद हुआ था। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.79 के स्‍तर पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई।

डॉलर इंडेक्‍स (Dollar Index) 2 दशकों के उच्‍च स्‍तर 110.87 पर पहुंच गया। हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्‍याज दरों में 100 आधार अंकों (Basis Points) की बढ़ोतरी करेगा। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्‍याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी करेगा। यह लगातार तीसरी बार इतनी बड़ी बढ़ोतरी होगी। 

ब्‍याज दरों पर फैसले के अलावा निवेशकों की निगाहें फेड चेयर जिरोम पॉवेल की प्रेस कांफ्रेंस और नीति निर्माताओं द्वारा ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमानों पर रहेंगी। डीबीएस ग्रुप रिसर्च ने अपने एक नोट में कहा है कि वैश्विक जोखिम धारणाओं में बदलाव, फेडरल रिजर्व का ब्‍याज दरों पर निर्णय और अमेरिका में बढ़ती वास्‍तविक यील्‍ड पर गौर किया जाएगा। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्‍ट दिलीप परमार ने कहा कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी आई। रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ने से निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर हुई। वैश्विक क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.76 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59,456.78 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में अपेक्षाकृत कम गिरावट देखी गई। स्‍टॉक एक्‍सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।  

ये भी पढ़ें 

Vijay Kedia Portfolio: 'इंडिया को शॉर्ट किया तो गॉड भी नहीं बचाएगा!' जानें दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने किसे गाने के जरिए दी ये नसीहत?

RBI: 40 महीने में पहली बार बैंकिंग सिस्टम में हुई नगदी की कमी! आरबीआई को उठाना पड़ा ये कदम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget