एक्सप्लोरर

रुपया 2 साल के उच्च स्तर परः डॉलर के मुकाबले 37 पैसे उछलकर 63.70 पर आया

भारतीय रुपये ने आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस साल की अपनी सबसे बड़ी मजबूती दर्ज की है और रुपया 2 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है. आज रुपया 37 पैसे सुधर कर 63.70 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है.

नई दिल्लीः भारतीय रुपये ने आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस साल की अपनी सबसे बड़ी मजबूती दर्ज की है और रुपया 2 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है. आज रुपया 37 पैसे सुधर कर 63.70 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है. इससे पहले रुपया 22 जुलाई 2015 को डॉलर के मुकाबले 63.53 रुपये पर बंद हुआ था.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज 64.12 पर कमजोर खुला था. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 64.12 को स्तर पर खुला था. हालांकि कल रुपये में काफी मजबूती दिखी थी और कल के कारोबार में रुपया 64.07 पर बंद हुआ था

क्यों दिखी आज रुपये में तेजी विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली और सटोरियों के जोर से रुपया प्रति डॉलर मजबूत हो 63.59 तक चला गया था. उसके बाद संभवत: रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के चलते डॉलर की मांग बढ़ी ओर अंत में रुपया 37 पैसे या 0.58 फीसदी की तेजी दर्शाता 63.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अगर साल की शुरुआत से आज की तारीख तक देखें तो रुपये में 422 पैसे की तेजी आई है जो काफी अच्छी कही जा सकती है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 महीनों के लंबे अंतराल के बाद आज रेपो दर को 0.25 फीसदी कम कर 6 फीसदी कर दिया. यह रेपों का 6.5 सालों का निम्नतम स्तर है. पिछले साल अक्तूबर से रेपो दर 6.25 फीसदी पर चल रही थी.

इस बीच रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर डॉलर के लिए 64.0690 रुपये प्रति डॉलर और 75.7488 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था. इंटरकरेंसी कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर

वीडियोज

सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget