एक्सप्लोरर

Rupee All-time Low: रुपया गिरावट के सारे रिकॉर्ड तोड़कर रसातल में गिरा, भारत पर ऐसा होगा असर

Rupee All-time Low: अमेरिकी करेंसी डॉलर के आने वाले महीनों में और चढ़ने का अनुमान है. ऐसा हुआ तो भारतीय रुपये के लिए नीचे जाने का डर और गहरा जाएगा जबकि ये अभी से ही ऑलटाइम निचले भाव पर है.

Rupee All-time Low: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 84.30 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया है जो इसका ऐतिहासिक निचला स्तर है. फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (FPI) की भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली और फंड आउटफ्लो के बाद एक और कारण है जिससे भारतीय रुपये के रसातल में जाने का सिलसिला जारी रहने की आशंका है. दरअसल अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद आने वाले महीनों में अमेरिकी करेंसी डॉलर के और चढ़ने का अनुमान है. ऐसा हुआ तो भारतीय रुपये के लिए नीचे जाने का डर लगातार बना रहेगा और ये अधिक निचले लेवल तक गिर सकता है.

बुधवार को रुपया ऑलटाइम निचले स्तर पर हुआ बंद

बुधवार को रुपये में लाइफटाइम निचले स्तर पर कारोबार बंद हुआ और ये डॉलर के मुकाबले 84.28 के लेवल पर बंद हो पाया है. करेंसी जानकारों के मुताबिक ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद टैक्स में कटौती और डीरेगुलेशन के बाद आम तौर पर अमेरिकी ग्रोथ में खासी बढ़ोतरी देखी जाने का उम्मीद है. इसके चलते विश्व की अन्य करेंसी के मुकाबले डॉलर की कीमतें ऊंची होंगी और विदेशी निवेशक डॉलर को तरजीह देंगे. इसके अलावा टैरिफ हाईक से लेकर ड्यूटी बढ़ने के असर से यूरो और दूसरी एशियाई करेंसी के भी नीचे आने की संभावना है जिसके बाद भारतीय रुपये के लिए भी संकट बढ़ने की आशंका है.

डॉलर इंडेक्स में ताजा गिरावट

आज डॉलर इंडेक्स में हालांकि गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते ये 0.1 फीसदी गिरकर 104.9 के लेवल पर आ गया है. डॉलर इंडेक्स वो इंडेक्स है जो दुनिया की 6 करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दिखाता है. ये इंडेक्स बुधवार को 105.12 पर आ गया था जो इसका चार महीने का उच्च स्तर है.

रुपये के कमजोर होने का आपकी जेब पर क्या असर होगा?

रुपये की कमजोरी के साथ भारत के लिए नई परेशानियों के दरवाजे खुलने का डर रहता है. डॉलर के मजबूत होने का मतलब है कि सीधा-सीधा भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ जाएगा. उदाहरण के लिए जिस सामान को खरीदने पर अक्टूबर में 1 डॉलर के लिए 83 रुपये देने होते थे वहीं अब ये रकम 84.30 रुपये की हो जाएगी. भारत विदेशों से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है और इसको खरीदने के लिए ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी क्योंकि डॉलर महंगा हो गया है. 

कच्चे तेल के महंगा होने से देश में काफी वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे

क्रूड ऑयल के महंगा होने से भारत को इसके इंपोर्ट पर ज्यादा खर्च करना होगा जिसके परिणामस्वरूप देश में कई सामानों के दाम महंगे होंगे. 

इकोनॉमी पर डॉलर के महंगा होने का असर आएगा क्योंकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार जो 700 बिलियन डॉलर के करीब जा चुका है, उसमें कमी देखी जा सकती है.

क्रूड के महंगा होने का असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर भी आ सकता है, क्योंकि ये ट्रांसपोर्ट फ्यूल के लिए कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होता है.

ये भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट हावी, सेंसेक्स 375 अंक टूटकर 80 हजार तक फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget