एक्सप्लोरर

Rapid Rail Tickets: टहलते-घूमते सिर्फ एक टैप पर होगी टिकट की बुकिंग, भारत की इन ट्रेनों में मिलने वाली है सुविधा

Rapid Rail Tickets: दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर टिकट बुकिंग की अनोखी सुविधा शुरू होने जा रही है. पूरी दुनिया में टिकट बुकिंग के लिए ऐसी सेवा का पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा.

Rapid Rail Tickets: देश की महत्वाकांक्षी परियोजना रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (RRTS) के कुछ हिस्से की शुरुआत की जा चुकी है. इन नमो भारत ट्रेनों (Namo Bharat Trains) से दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा का पूरा रंगरूप ही बदल जाएगा. इन खूबसूरत, आरामदायक और शानदार नमो भारत ट्रेनों में सफर को और भी बेहतरीन बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने वन टैप टिकटिंग (One Tap Ticketing) सेवा शुरू की है. दुनिया में इस तरह की सुविधा पहली बार दी जा रही है. यह आरआरटीसी कनेक्ट एप (RRTC Connect App) पर उपलब्ध होगी. 

कैसे काम करेगा यह अनोखा फीचर  

इस फीचर के जरिए यात्रियों को स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में कहीं से भी आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर क्यूआर कोड जनरेट करने की सुविधा मिलेगी. यात्री को अपना स्टेशन भी नहीं बताना पड़ेगा और न ही एडवांस टिकट बुक करने की जरूरत पड़ेगी. वन टैप बुकिंग पर क्लिक करते ही यात्रा के लिए क्यूआर टिकट मिल जाएगा. इसकी मदद से बिना किसी परेशानी के आप कभी भी किसी भी स्टेशन तक जा सकेंगे. 

टिकटिंग प्रक्रिया हो जाएगी तेज 

वन-टैप बुकिंग से टिकट लेने का झंझट खत्म हो जाएगा. कहीं भी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. आप किसी भी स्टेशन से चढ़ और उतर पाएंगे. फिलहाल टिकट बुक करते समय यात्रा का पहला और आखिरी स्टेशन चुनना पड़ता है. फिर न चाहते हुए भी वहां उतारकर दूसरा टिकट लेना पड़ता है. 

एप में सिर्फ 100 रुपये रखने होंगे 

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को आरआरटीएस कनेक्ट एप डाउनलोड करना होगा. साथ ही अपने ई-वॉलेट को इस एप से लिंक करना पड़ेगा. ई-वॉलेट में न्यूनतम राशि 100 रुपये रखनी होगी. एप का उपयोग करते समय फोन की लोकेशन को एक्टिव करना होगा ताकि टिकट बुक करते समय एप स्टेशन की लोकेशन को पहचान सके. इसके बाद एक टैप पर क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा. इसे स्कैन कर आप स्टेशन में प्रवेश कर सकें.गे आप जिस स्टेशन पर निकलेंगे, वहां क्यूआर कोड स्कैन करते ही पैसा ई-वॉलेट से कट जाएगा.

फिलहाल 17 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर खोला गया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को भारत की पहली नमो भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. इस कॉरिडोर में साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबा सेक्शन चालू हो चुका है. यह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का हिस्सा है. इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो पांच स्टेशन हैं. दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी लंबे कॉरिडोर को जून, 2025 तक पूरी तरह से चलाने का लक्ष्य रखा गया है. 

ये भी पढ़ें 

Indian Students In USA: भारतीय छात्रों की पहली पसंद बना अमरीका, चीन को भी पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक से चोरी हुआ गिरवी सोना तो कैसे मिलेगा मुआवजा और ब्याज?
बैंक से चोरी हुआ गिरवी सोना तो कैसे मिलेगा मुआवजा और ब्याज?
Cafe, Wifi और गेमिंग जोन सिर्फ 400 रुपए में, सस्ती बुकिंग से पैसे बचाने का तरीका
Cafe, Wifi और गेमिंग जोन सिर्फ 400 रुपए में, सस्ती बुकिंग से पैसे बचाने का तरीका
क्या थम गई है सोने की रफ्तार या कीमतों पर लगा मामूली सा ब्रेक, रिपोर्ट में खुलासा
क्या थम गई है सोने की रफ्तार या कीमतों पर लगा मामूली सा ब्रेक, रिपोर्ट में खुलासा
Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है? कोर्ट में बड़ा खुलासा
Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है? कोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget