एक्सप्लोरर

RR Kabel IPO: 13 सितंबर को खुलेगा आरआर काबेल का आईपीओ, 26 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग

RR Kabel IPO Price Band: कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड का अभी ऐलान नहीं किया है. पर कर्मचारियों को डिस्काउंट पर शेयर अलॉट किए जायेंगे.

RR Kabel IPO Update: वायर एंड केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आरआर काबेल (RR Kabel) का आईपीओ (Intial Public Offering) 13 सितंबर 2023 को खुलने जा रहा है और निवेशक 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 1,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. 26 सितंबर को आरआर काबेल की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी. अगस्त महीने में शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने कंपनी को आईपीओ लॉन्च करने की इजाजत दी थी.   

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 12 सितंबर को खुलेगा. कंपनी ने 10.8 करोड़ शेयर्स अपने कर्मचारियों के लिए आईपीओ में रिजर्व रखे हैं जिन्हें डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किए जायेंगे. आरआर काबेल आईपीओ में 180 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी करेगी तो 1.72 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के तहत कंपनी के प्रमोटर और उसके इंवेस्टर टीपीजी (TPG) बेचेगी. अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी एशिया ऑफर फॉर सेल में करीब 1.29 करोड़ शेयर्स बेचेगी.  सेबी के पास जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था उसके मुताबिक टीपीजी एशिया के पास कंपनी की 16.67 फीसदी हिस्सेदारी है. 

कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग करीब 66.42 फीसदी है. जबकि 33.58 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग है जिसमें टीपीजी भी शामिल है. आईपीओ में जुटाये गए रकम में से कंपनी 136 करोड़ रुपये कर्ज की अदाएगी करेगी. बाकी बचे रकम को जनरल कॉरपोरेट पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 28 अगस्त तक कंपनी पर 777.3 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था.  

RR Kabel इलेक्ट्रिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी आर आर ग्लोबल की सब्सिडियरी है जिसकी लगभग 90 देशों में मौजूदगी है. कंपनी वायर एंड केबल्स के अलावा इलेक्ट्रिकल गुड्स भी बनाती है जिसमें पंखे, लाइट्स स्विच शामिल है. वायर एंड केबल से 71 फीसदी रेवेन्यू आता है. आरआर काबेल वायर एंड केबल क्षेत्र की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है जिसकी मार्च 2023 तक 5 फीसदी हिस्सेदारी थी. 

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 5599 करोड़ रुपये रहा था जो इसके पहले वित्त वर्ष के मुकाबले 27.66 फीसदी ज्यादा है. जबकि मुनाफा 189.9 करोड़ रुपये रहा था जो कि उसके पहले वर्ष के मुकाबले 11.2 फीसदी कम है. हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू 29.1 फीसदी के उछाल के साथ 1597.3 करोड़ रुपये रहा है. जबकि मुनाफे में 310 फीसदी का उछाल आया है और ये 74.3 करोड़ रुपये रहा है.  एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, सिटी ग्रुप ग्लोबल और एचएसबीसी को इवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर हायर किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: 2024 में 107 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल, गोल्डमन सैक्स ने की भविष्यवाणी, बढ़ सकती है महंगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget