एक्सप्लोरर

PM Suryoday Yojana: 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, अब घर-घर होगा बिजली का उत्पादन

Rooftop Solar Scheme: सरकार सौर ऊर्जा पर काफी ध्यान दे रही है. साल 2025-26 तक रूफटॉप सोलर पैनल से 40 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है...

केंद्र सरकार ने 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए नई योजना की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों इस योजना का ऐलान किया था, जिसे प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना नाम दिया गया है. बजट में इस योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

लोगों को हो सकती है इतनी बचत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए रूफटॉप सोलर स्कीम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया. उन्होंने साथ में बताया कि इस योजना का लाभ उठाकर लोग अपनी छतों पर बिजली बना सकते हैं. छतों पर सोलर पैनल लगाने से लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकती है, जिससे उन्हें 15 हजार से 18 हजार रुपये तक की सालाना बचत हो सकती है.

अतिरिक्त बिजली बेचने की मिलेगी सुविधा

रूफटॉप सोलर स्कीम के तहत लोग अपनी छतों पर बनने वाली बिजली को अपने इस्तेमाल में तो ला ही सकते हैं, साथ ही जरूरत से ऊपर की अतिरिक्त बिजली को बेच भी सकते हैं. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत लोगों को एक्सेस इलेक्ट्रिसिटी बेचने की सहूलियत मिलने जा रही है. इस बिजली का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने में भी किया जा सकता है. इस तरह लोगों को बिजली के बिल की बचत के साथ अतिरिक्त कमाई भी हो सकती है.

तेजी से बढ़ रहा है सौर ऊर्जा से उत्पादन

केंद्र सरकार अक्षय ऊर्जा के स्रोतों पर काफी जोर दे रही है. सरकार ने इसके तहत सौर ऊर्जा से 100 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है. बीते सालों में सौर ऊर्जा से बिजली के उत्पादन में लगातार तेजी आई है. वित्त वर्ष 2019-20 में जहां सौर ऊर्जा से करीब 35 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था, चालू वित्त वर्ष में यह उत्पादन 73 गीगावाट के पार निकल जाने का अनुमान है.

योजना से इतनी बिजली का अनुमान

पीएम सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने से सरकार को 100 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है. ईटी की एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि 1 करोड़ छतों पर सोलर पैनल लगने से करीब 20-25 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो सकता है. सरकार ने 2025-26 तक 40 गीगावाट रूफटॉप सोलर कैपेसिटी का टारगेट सेट किया है.

ये भी पढ़ें: विनिवेश के मोर्चे पर लगा तगड़ा झटका, घटाना पड़ा टारगेट, पांचवें साल मंडरा रहा ये खतरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget