एक्सप्लोरर

Rooftop Solar Scheme: छत पर लगाना चाहते हैं सोलर पैनल? होम लोन के साथ बैंक करने वाले हैं फाइनेंस

Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए हाल ही में एक नई स्कीम की शुरुआत की है...

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए नई स्कीम की शुरुआत की है. अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल की बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है कि अब बैंकों से इसके लिए आसानी से फाइनेंस उपलब्ध होगा.

बैंकों के साथ बैठक में हुआ निर्णय

वित्त मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में हाल ही में बैंकों के साथ एक बैठक की है. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में तय किया गया है कि अब बैंक होम लोन के साथ घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए भी फाइनेंस मुहैया कराएंगे. इसके लिए बैंक होम लोन के साथ सोलर पैनल के लिए फाइनेंस को क्लब करेंगे. साथ ही बैंक सोलर पैनल के लिए अलग से भी स्कीम लाएंगे या पहले से उपलब्ध प्रोडक्ट में बदलाव करेंगे.

नेशनल सोलर पोर्टल के साथ लिंक

सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. इसके तहत ही बैंकों को रूफटॉप सोलर पैनल की फाइनेंसिंग पर फोकस करने के लिए कहा गया है. बैठक में ये भी तय किया गया है कि बैंकों को नेशनल पोर्टल फोर रूफटॉप सोलर के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि ग्राहकों समेत सभी संबंधित पक्षों को रूफटॉप सोलर स्कीम से जुड़ी सारी सूचनाएं रियल टाइम में मिल सकें.

बचत के साथ कमाई का मौका

सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत देश भर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा था कि इस स्कीम की मदद से लोग 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ उठा पाएंगे, जिससे उन्हें बिजली के बिल के हजारों रुपये की बचत होगी. इस स्कीम के तहत घर की छत पर लगे पैनल से जो अतिरिक्त बिजली तैयार होगी, ग्राहक उसे बेच भी सकेंगे, जिससे उनके लिए अतिरिक्त कमाई का रास्ता खुलेगा.

बैंक करेंगे लोगों को जागरूक

कई बैंक पहले से ही घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए फाइनेंस मुहैया करा रहे हैं. लगभग सभी बैंकों के पास इसे लेकर अपनी पॉलिसी है. होम लोन के साथ क्लब करने से ज्यादा लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे. आने वाले दिनों में बैंक ग्राहकों को छत पर सोलर पैनल लगाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए अवेयरनेस कैंपेन भी शुरू करेंगे.

ये भी पढ़ें: इंश्योरेंस लौटाने के लिए आपको मिलेगा ज्यादा समय, अब इतने दिनों का होगा फ्री-लुक पीरियड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget