एक्सप्लोरर

10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रिटेल महंगाई दर, अगस्त में बढ़कर 3.21% हुई

जहां एक तरफ आज औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आए वहीं आज रिटेल महंगाई दर के भी आंकड़े आए और ये 10 महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंची है. अगस्त में खुदरा महंगाई दर 3.21 फीसदी पर जा पहुंची है.

नई दिल्लीः मांस एवं मछली, सब्जियों तथा दालों के दाम बढ़ने से अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर मामूली बढ़कर 3.21 फीसदी पर पहुंच गयी. यह 10 महीने का उच्चतम स्तर है. आधिकारिक आंकड़ों में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी. हालांकि, महंगाई दर अभी भी रिजर्व बैंक के लक्ष्य के दायरे में है, इससे नीतिगत दरों में कटौती की संभावना बरकरार है.

इससे पिछले महीने जुलाई में खुदरा महंगाई दर 3.15 फीसदी थी जबकि पिछले साल अगस्त में खुदरा महंगाई दर 3.69 फीसदी थी. इससे पहले खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 2018 में 3.38 फीसदी रही थी. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अगस्त के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में खाद्य सामग्री वर्ग में 2.99 फीसदी मूल्य वृद्धि रही, जो जुलाई में 2.36 फीसदी थी.

खुदरा महंगाई दर स्वास्थ्य क्षेत्र में 7.84 फीसदी, पुनर्निर्माण एवं मनोरंजन क्षेत्र में 5.54 फीसदी तथा व्यक्तिगत देखभाल क्षेत्र में 6.38 फीसदी रही. शिक्षा क्षेत्र में इसकी दर 6.10 फीसदी, मांस एवं मछली में 8.51 फीसदी, दाल एवं अन्य उत्पादों में 6.94 फीसदी तथा सब्जियों के दाम में 6.90 फीसदी वृद्धि रही.

खुदरा महंगाई दर की दर सबसे अधिक असम में 5.79 फीसदी रही. इसके बाद कर्नाटक में 5.47 फीसदी और उत्तराखंड में 5.28 फीसदी रही. खास बात यह रही कि चंडीगढ़ में यह दर शून्य से 0.42 फीसदी नीचे रही. इस दौरान देश में ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई दर की दर 2.18 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 4.49 फीसदी रही.

ये भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग

यूपी में यातायात नियम तोड़ने पर बढ़ा जुर्माना घटाने की तैयारी, लोगों को मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: SC ने आठ लड़कियों को उनके परिवार को सौंपने की अनुमति दी

कुलभूषण जाधव मामले पर भारत दोबारा ICJ जा सकता है-विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget