एक्सप्लोरर

Jio के लिए फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी को बताया सबसे बड़ा गेम चेंजरः लिस्ट में दिया पहला स्थान

नई दिल्ली: भारत में 4G नेटवर्क के प्रसार में रिलायंस जियो और उसके मालिक मुकेश अंबानी का बड़ा हाथ है. मुकेश अंबानी ने जियो की इस सफलता के जरिए एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया है. फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई गेम चेंजर की 25 लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने पहला स्थान हासिल कर लिया है. यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया भर में पासा पलटने वाला काम करने वाले लोगों की सूची में पहला स्थान मिला है. फोर्ब्स की इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने उद्यमों के जरिये दुनियाभर में करोड़ों लोगों के जीवन को बदला है.

रिलायंस जियो के लिए मिला अंबानी को पहला स्थान

फोर्ब्स की इस दूसरी सालाना वैश्विक पासा पलटने वालों की लिस्ट में 25 ‘‘साहसी व्यवसायियों’’ को शामिल किया गया है जो कि चुप नहीं बैठे रह सकते और यथास्थिति से संतुष्ट नहीं रहते हैं. वह अपने उद्योग धंधों में कुछ नया करते रहते हैं जिससे कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आता है. 60 साल के मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं. भारत में आम लोगों तक इंटरनेट को पहुंचाने की पासा पलटने वाले उनकी कोशिश जियो के लॉन्च के लिये यह स्थान मिला है. अंबानी का कहना है, ''कुछ भी और सब कुछ जो भी डिजिटल हो सकता है, डिजिटल हो रहा है, ऐसे में इंडिया भी इस मामले में पीछे नहीं रह सकता है.'' अंबानी ने इसी मोटो के साथ पिछले साल सिंतबर 2016 में रिलायंस जियो की शुरुआत की थी.

फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी की कंपनी के मोबाइल नेटवर्क आपरेटर रिलायंस जियो के बारे में जानकारी देते हुये लिखा है, ‘‘तेल और गैस सेक्टर के प्रमुख उद्योगपति ने देश के टेलीकॉम मार्केट में धमाकेदार एंट्री की. उसने काफी सस्ते दाम पर लोगों को फास्ट इंटरनेट उपलब्ध कराया और 6 महीने में ही 10 करोड़ ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा. इससे टेलीकॉम मार्केट में सुदृढ़ीकरण की लहर सी चल पड़ी.

1705201709_EC_Forbes_Game_Changers_600px अन्य लोग जिन्होंनें इस लिस्ट में जगह बनाई विभिन्न क्षेत्रों में खेल का पासा पलटने वालों की इस सूची में जो अन्य नाम है उनमें घरेलू सामान बनाने वाली कंपनी डायसन के जेम्स डायसन, अमेरिका के ग्लोबल इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन ब्लैक रॉक के को-फाउंडर लैरी फिंक, सउदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान, सोशल मीडिया कंपनी स्नैप के सह-संस्थापक एवान स्पीजेल, चीन की कंपनी दीदी चुक्सिंग के संस्थापक चेंग वेई और अफ्रीका की खुदरा कारोबार कंपनी क्रीस्टो वीएसे का नाम शामिल है. रिलायंस जियो का सफर जियो में टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो की शुरुआत करने से ही कई नए मुकाम हासिल किए है. 6 महीने तक लोगों को फ्री 4G सेवाएं देनी वाली जियो सबसे कम समय में 10 करोड़ यूजर्स वाली कंपनी बन गई थी. जियो की इस कामयाबी के साथ भारत सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाली देश बना. मोबाइल इंटरनेट को एक बड़ा मुकाम देने के बाद जियो ने ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी कई बड़े मुकाम अपने नाम किए हैं. जियो देशभर में सबसे ज्यादा ब्रॉडबैंड कनेक्शन मुहैया करवाने वाली कंपनी बन गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget