एक्सप्लोरर

Mobile Tariff: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लगा झटका, महंगे टैरिफ के चलते घट गए 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स

Mobile Subscriber Base: जून महीने में तीनों निजी टेलीकॉम कंपनियों ने जो टैरिफ बढ़ाया उसके चलते सितंबर में इन कंपनियों ने 1.08 करोड़ के करीब सब्सक्राइबर्स गंवा दिए हैं.

Mobile Tariff Hike: लोकसभा चुनावों के बाद जून 2024 के आखिरी हफ्ते में देश की तीनों टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल टैरिफ बढ़ाने (Mobile Tariff Hike) का फैसला अब ऊपर पर भारी पड़ने लगा है. महंगे टैरिफ के चलते लगातार तीसरे महीने इन कंपनियों के कस्टमर्स की संख्या में बड़ी गिरावट आई है. सबसे बड़ा झटका मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के रिलायंस समूह (Reliance Group) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को लगा है. टेलीकॉम सेक्टर के रेगुलेटर ट्राई के मुताबिक रिलायंस जियो ने सितंबर 2024 में 7.9 मिलियन या 79 लाख कस्टमर्स गंवा दिए हैं. 

जियो के सब्सक्राइबर्स संख्या में बड़ी गिरावट 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सितंबर 2024 के लिए देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स का डेटा जारी किया है. और इस डेटा के मुताबिक रिलायंस जियो के मोबाइल कस्टमर्स की संख्या में सितंबर महीने में 7.9 मिलियन यानि 79 लाख की कमी आई है. अगस्त महीने में रिलायंस जियो के कस्टमर्स की संख्या 47.17 करोड़ थी जो सितंबर महीने में घटकर 46.37 करोड़ रह गई है. 

वोडाफोन आइडिया - भारती एयरटेल को भी लगा झटका

तीसरी बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) कस्टमर्स गंवाने के मामले में दूसरे स्थान पर है. कंपनी के कस्टमर्स की संख्या में 1.5 मिलियन या 15 लाख की कमी आई है. अगस्त में वोडाफोन आइडिया के कुल 21.40 करोड़ कस्टमर्स थे जो सितंबर महीने में घटकर 21.24 करोड़ रह गए हैं. भारतीय एयरटेल (Bharti Airtel) के भी मोबाइल कस्टमर्स घटे हैं कंपनी की सब्सक्राइबर्स संख्या में 1.4 मिलियन की कमी आई है और 38.34 करोड़ रह गई है.  

BSNL को फायदा 

हालांकि तीनों निजी टेलीकॉम कंपनियों ने जहां कस्टमर्स गंवाए हैं वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) के सब्सक्राइबर्स की संख्या में सितंबर महीने में इजाफा देखने को मिला है. सितंबर महीने में बीएसएनएल के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में 8.49 लाख की बढ़ोतरी आई है और ये सितंबरमें 9.18 करोड़ पर जा पहुंचा है. 

टैरिफ बढ़ाने का नुकसान 

तीनों ही निजी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 27 और 28 जून 2024 को मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी का एलान किया जो जुलाई 2024 के पहले हफ्ते से लागू हुआ. अब इन कंपनियों को ये फैसला भारी पड़ रहा है जबकि बीएसएनएल जिसने टैरिफ नहीं बढ़ाया लगातार तीन महीने से कंपनी की सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिला है.  

ये भी पढ़ें 

China Gold Reserves: चीन को मिल गया सोने का सबसे बड़ा खजाना, कीमत इतनी कि सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget