एक्सप्लोरर

Reliance Industries का राइट्स इश्यू 20 मई को खुलेगा, निवेशकों में उत्साह

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू के तहत कंपनी के 15 शेयरों पर एक शेयर दिया जाएगा.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सेबी और स्टॉक एक्सचेंज को ये जानकारी दी है कि कंपनी का राइट्स इश्यू 20 मई को खुलेगा. इसके बंद होने की तारीख 3 जून होगी. बता दें कि 30 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चौथी तिमाही ( जनवरी-मार्च) के नतीजों का एलान किया था और उसी दिन राइट्स इश्यू लाने का एलान किया था.

कितनी रकम जुटाने का है लक्ष्य रिलायंस इंडस्ट्रीज का इस राइट्स इश्यू से 53,125 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का लक्ष्य है. कंपनी के बोर्ड की 15 मई को हुई बैठक में राइट्स इश्यू कमिटी की भी बैठक संपन्न हुई जिसमें इस राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी गई है. राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की गई है.

सबसे बड़ी रकम का राइट्स इश्यू यह देश का सबसे बड़ी रकम का राइट्स इश्यू है जिसके तहत 53,125 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. पिछले 3 दशकों में ये राइट्स इश्यू आरआईएल का पहला राइट्स इश्यू है. मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू के लिए निवेशक उत्साहित हैं.

क्या है राइट्स इश्यू का शेयर प्राइस राइट्स इश्यू के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज के 15 शेयरों पर एक शेयर दिया जाएगा. कंपनी 10 रुपये के शेयर को 1247 रुपये प्रीमियम के साथ यानी कुल 1257 रुपये पर देने जा रही है.

क्या है प्रोसेस राइट्स इश्यू के एप्लीकेशन के समय एप्लीकेंट्स को 25 फीसदी रकम देनी होगी. इसमें 2.5 रुपये फेस वैल्यू के और 311.75 रुपये प्रीमियम के देने होंगे. यानी एक शेयर के लिए कुल 314.25 रुपये देने होंगे. बाकी की रकम जो कि 942.75 रुपये की राशि है वो प्रति शेयर के लिए एकमुश्त या किश्तों में ली जाए इसका फैसला फिलहाल कंपनी के बोर्ड पर छोड़ा गया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोकैमिकल कारोबार से लेकर टेलिकॉम सेक्टर तक में व्यापार करने वाली कंपनी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन देश में सबसे ज्यादा है. आज के रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव देखें तो ये एनएसई पर 16.40 रुपये की गिरावट के साथ 1.12 फीसदी गिरकर 1443 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

सीनियर सिटीजन्स के लिए कैसी है SBI की स्पेशल FD स्कीम, जानिए

अनिल अग्रवाल की वेदांता को डीलिस्ट कराने की तैयारी, क्या निवेशकों के लिए है अच्छा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
Embed widget