एक्सप्लोरर

सीनियर सिटीजन्स के लिए कैसी है SBI की स्पेशल FD स्कीम, जानिए

SBI ने सीनियर सिटीजन्स के लिए एसबीआई वीकेयर स्कीम शुरू की है जिसमें सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा ब्याज मिलता है. जानिए इसके बारे में सबकुछ...

नई दिल्लीः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कुछ दिन पहले ही सीनियर सिटीजन्स के लिए एसबीआई वीकेयर नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की. इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा. ये स्कीम रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत शुरू की गई है. 12 मई 2020 से इस स्कीम को निवेश करने के लिए शुरू करवा दिया गया है.

कौन कर सकता है इसमें निवेश वो सीनियर सिटीजन्स इसमें निवेश कर सकते हैं जो लोग 60 साल या उससे अधिक उम्र के हैं.

कितना मिलेगा इसमें ब्याज इस स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को आम एफडी से मिलने वाले ब्याज से 0.8 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. इस स्कीम में ग्राहकों को मासिक या तिमाही आधार पर ब्याज का पेमेंट हो सकेगा.

क्यो लॉन्च की गई है ये स्पेशल एफडी स्कीम सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा ब्याज मिल सके, इस उद्देश्य से एसबीआई ने ये स्पेशल एफडी स्कीम चालू की है. एसबीआई का मानना है कि सीनियर सिटीजन्स काफी हद तक ब्याज से मिलने वाली आय पर निर्भर करते हैं. उनको ज्यादा सुरक्षा के साथ ज्यादा ब्याज मिल सके, इसको ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने ये स्पेशल एफडी स्कीम चालू करने का फैसला लिया.

कितने समय के लिए कर सकते हैं एफडी में निवेश सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम के तहत न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए एफडी कर सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं इस स्कीम में निवेश 12 मई 2020 से शुरू हुई इस स्कीम में 30 सितंबर 2020 तक निवेश किया जा सकता है. सीनियर सिटीजन्स एसबीआई की किसी शाखा में जाकर इस एसबीआई वीकेयर स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा जानकारी आई है कि एसबीआई की नेटबैंकिंग सुविधा का फायदा उठाकर भी इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है. एसबीआई की योनो एप के जरिए भी सीनियर सिटीजन्स इसमें पैसा लगा सकते हैं.

NRI को नहीं मिलेगा स्कीम का फायदा यह स्कीम डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट स्कीम है तो NRI लोग इस योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे.

स्कीम के क्या हैं फायदे सीनियर सिटीजन्स जरूरत पड़ने पर अपनी एफडी पर लोन भी ले सकते हैं और इस स्कीम में गाहकों को एक्स्ट्रा रिटर्न तो मिलता ही है. सीनियर सिटीजन्स को अपने पैसे की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा रिटर्न मिल रहा है तो ये निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आ रहा है.

ये भी पढ़ें

अनिल अग्रवाल की वेदांता को डीलिस्ट कराने की तैयारी, क्या निवेशकों के लिए है अच्छा मौका?

बाजार में भारी गिरावटः सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 3 फीसदी टूटकर 8900 के नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget