एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स,1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज का राइट्स इश्यू जो भारत का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है इसे निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और ये 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू का आज आखिरी दिन था और ये निवेशकों के शानदार रिस्पॉन्स के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई को दी गई एक जानकारी में आरआईएल ने बताया है कि कंपनी के 53,124.20 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

एक मीडिया रिलीज में आरआईएल ने इस बात की विस्तृत जानकारी दी है कि उसके राइट्स इश्यू को अलग-अलग वर्गों के हिसाब से कितना सब्सक्रिप्शन मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का ये इश्यू भारत का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है. वहीं वैश्विक लिहाज से देखा जाए तो किसी भी नॉन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन का पिछले 10 सालों में सबसे बड़ा राइट्स इश्यू यही है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स,1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को दिया धन्यवाद मीडिया रिलीज के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने सभी शेयरहोल्डर्स को धन्यवाद कहा है और नए भारत के लिए नए रिलायंस को बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है. मुकेश अंबानी और प्रमोटर ग्रुप ने ये भी कहा है कि वे अपने हिस्से की पूरी स्टेकहोल्डिंग को सब्सक्राइब करेंगे और अगर कोई भाग बचा रहता है तो उसे भी सब्सक्राइब किया जाएगा.

राइट्स इश्यू का पब्लिक सब्सक्रिप्शन भी शानदार मीडिया रिलीज के मुताबिक रिलायंस के राइट्स इश्यू के पब्लिक भाग को 1.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है और कंपनी के इक्विटी शेयर्स का अलॉटमेंट 10 जून 2020 तक कर दिया जाएगा. बीएसई और एनएसई पर राइट्स इश्यू के शेयर अलग-अलग आईएसआईएन के तहत 12 जून 2020 को लिस्ट हो जाएंगे.

आरआईएल में 25.4 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों में 25.4 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर्स हैं और 1700 से ज्यादा इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं.

1:15 के अनुपात में था राइट्स इश्यू पिछले तीन दशकों में आने वाला ये रिलायंस का पहला राइट्स इश्यू आज बंद हो गया है. कंपनी अपने राइट्स इश्यू को 1:15 के अनुपात में लेकर आई थी जिसके जरिए ग्राहक इसके ग्रोथ के कारक कंज्यूमर, टेक्नॉलॉजी बिजनेस में भागीदार बन सकेंगे जहां नए रणनीतिक साझेदारों ने इसे जॉइन करना शुरू किया है.

तीन किश्तों में देना होगा शेयर प्राइस रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने राइट्स इश्यू को इंवेस्टर फ्रेंडली बनाए रखने के लिए 1257 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है और वो भी 18 महीनों की तीन किश्तों में देना होगा. इसका 25 फीसदी 3 जून 2020 को देना होगा और 25 फीसदी मई 2021 में देना होगा. वहीं बाकी बचा 50 फीसदी नवंबर 2021 में देना होगा.

आरआईएल के राइट्स इश्यू का ओवरसब्सक्रिप्शन आंकड़ा निश्चित तौर पर हाल ही में आए बाकी राइट्स इश्यू के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती एयरटेल और और वोडाफोन आइडिया का राइट्स इश्यू जो अप्रैल-मई 2019 में आया था वो क्रमशः 5 फीसदी और 8 फीसदी ओवरसब्सक्राइब हुआ था. प्रत्येक राइट्स इश्यू का साइज रिलायंस के राइट्स इश्यू के साइज के मुकाबले आधा था.

ये भी पढ़ें

मोरेटोरियम अवधि का ब्याज न लेने की मांग का RBI ने किया विरोध, कहा- बैंकों को होगा 2 लाख करोड़ का नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget