एक्सप्लोरर

RIL M Cap: रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस हफ्ते बड़ा नुकसान, क्या पहले नंबर से खिसक गई सबसे वैल्यूएबल कंपनी

Market Capitlisation: शेयर बाजार में लिस्टेड देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा घाटा हुआ है.

Market Capitalisation: भारतीय शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते काफी थकान भरी रही. पूरे हफ्ते में स्टॉक मार्केट में गिरावट दर्ज करके ही कारोबार का समापन हुआ है और इस हफ्ते में कई बड़े इवेंट हुए जिनका असर भारतीय बाजार पर देखा गया है. शेयर बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर देखा गया और डोनाल्ड ट्रंप की जीत से शेयर बाजार में तेजी रही लेकिन ये 2 दिन ही टिक पाई. गुरुवार और शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी निचले दायरे में बंद हुए हैं. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 237.8 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जो इससे पिछले हफ्ते के कारोबार के मुकाबले कम स्तर पर रहे हैं.

टॉप 10 कंपनियों में छह का वैल्यूएशन पिछले हफ्ते 1.55 लाख करोड़ रुपये घटा 

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में छह का कुल वैल्यूएशन पिछले हफ्ते 1,55,721.12 करोड़ रुपये घट गया. इस हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार वैल्यूएशन घट गया. दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक को फायदा हुआ.

गिरने वाली कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन

रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन 74,563.37 करोड़ रुपये घटकर 17,37,556.68 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का वैल्यूएशन 26,274.75 करोड़ रुपये घटकर 8,94,024.60 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार वैल्यूएशन 22,254.79 करोड़ रुपये घटकर 8,88,432.06 करोड़ रुपये और आईटीसी का वैल्यूएशन 15,449.47 करोड़ रुपये घटकर 5,98,213.49 करोड़ रुपये रह गया. एलआईसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 9,930.25 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 7,248.49 करोड़ रुपये की कमी हुई.

चढ़ने वाली कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कैसा रहा?

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS का वैल्यूएशन 57,744.68 करोड़ रुपये बढ़कर 14,99,697.28 करोड़ रुपये हो गया. इंफोसिस का वैल्यूएशन 28,838.95 करोड़ रुपये बढ़कर 7,60,281.13 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का वैल्यूएशन 19,812.65 करोड़ रुपये बढ़कर 7,52,568.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

कौन सी कंपनी अब मूल्यांकन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी फर्म

रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे अमीर कंपनी बनी हुई है. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का नंबर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

Nvidia के जेनसेन हुआंग नहीं क्यों पहनते घड़ी? सबसे वैल्यूएबल कंपनी के CEO ने वजह बताते हुए दी बेस्ट करियर सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget