एक्सप्लोरर

Nvidia के जेनसेन हुआंग नहीं क्यों पहनते घड़ी? सबसे वैल्यूएबल कंपनी के CEO ने वजह बताते हुए दी बेस्ट करियर सलाह

Nvidia CEO Jensen Huang: एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने मौजूदा पीढ़ी और आने वाली जेनरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ करियर सलाह के बारे में पूछने पर जो कहा वो हैरान भी करेगा और प्रेरणा भी देगा.

Nvidia CEO Jensen Huang: एनवीडिया इस समय दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है और इसका मूल्यांकन 3.65 ट्रिलियन को पार कर गया है. इसके सीईओ जेनसेन हुआंग पिछले महीने ही भारत आए थे और यहां देश के सबसे धनवान कारोबारी मुकेश अंबानी के साथ मिलकर देश में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है. जाहिर है दुनिया की सबसे अमीर कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के लिए वक्त की कीमत बहुत ज्यादा होगी, हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि वो घड़ी नहीं बांधते या पहनते हैं. इसकी वजह जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे और प्रेरित भी होंगे, ऐसा मुमकिन है.

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग क्यों नहीं पहनते घड़ी-बताई वजह

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग ने हाल ही में एक टेक इवेंट में बताया कि उनकी समय को लेकर कैसी अनोखी विचारधारा है और वो घड़ी क्यों नहीं बांधते हैं. उन्होंने कहा कि "इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि मैं घड़ी नहीं बांधता हूं, और इसके पीछे कारण है कि मैं मानता हूं कि अभी तत्काल का जो समय है- वो ही सबसे अहम समय है. आपको जानकर हैरानी होगी कि मैं बिल्कुल भी महत्वाकांक्षी नहीं हूं और मैं उस समय का इंतजार करता हूं जब दुनिया मेरे पास आए. जो लोग मुझे और एनवीडिया को जानते हैं उन्हें पता है कि एनवीडिया की कोई लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजी नहीं है और हमारा लंबी अवधि के लिए कोई प्लान नहीं है. हमारी लंबी अवधि की प्लानिंग की परिभाषा है कि 'हम आज क्या करने वाले हैं?'

जेनसेन हुआंग की बेस्ट करियर सलाह

जेनसेन हुआंग ने मौजूदा पीढ़ी और आने वाली जेनरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ करियर सलाह के बारे में पूछने पर कहा कि..."मैं ये ही करियर सलाह दूंगा कि अभी का (तत्काल) समय ही सबसे बेस्ट समय है. अपने आप को बस इस समय को समर्पित कर दीजिए. मैं बामुश्किल चीजों के पीछे भागता हूं और मैं अपने अभी के समय पर फोकस करता हूं. इसके साथ ही अपने काम को एंजॉय करता हूं."

जेनसेन ने साल 2023 में मिले एक सबक का भी किया जिक्र

जेनसेन हुआंग ने अपने जीवन की एक खास बात का जिक्र साल 2023 में भी किया थी कि जब वो जापान में थे और वहां एक माली से उनको ऐसी विचारधारा के बारे में सोचने का दृष्टिकोण मिला. उन्होंने बताया कि वो माली क्योटो (जापान) में एक मंदिर में काम को बखूबी करता था और बगीचे के आकार, छोटे औजारों और आने वाली गर्मी की आशंका के बावजूद अपने काम से बेहद खुश था. जेनसेन ने बताया कि जब उन्होंने उस माली से पूछा कि वो इस काम को कैसे अच्छे से पूरा करते हैं तो उसका जवाब था "मेरे पास बहुत समय है"...

ये भी पढ़ें

MSME को बड़ी सौगात जल्द, 100 करोड़ रुपये की लोन गारंटी योजना पर फैसला करेगी कैबिनेट-वित्त मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget