एक्सप्लोरर

Reliance Industries: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के दफ्तरों में रहेगा अवकाश, कंपनी का ऐलान

Reliance Industries: शुक्रवार शाम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे आए हैं और इसी दिन कंपनी ने 22 जनवरी को राम मंदिर में समारोह के दिन अपने दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है.

Reliance Industries: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के दफ्तरों में 22 जनवरी को अवकाश रहेगा. 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रही है और इसके उपलक्ष्य में देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी ऑफिस में छुट्टी रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश के अपने सभी दफ्तरों में अवकाश का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार 19 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ये घोषणा की है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.

बीती शाम आए हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) नतीजों में कंपनी ने शानदार मुनाफा और राजस्व दर्ज किया है. आरआईएल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11 फीसदी की शानदार बढ़त के बाद 19641 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में 17,706 करोड़ रुपये पर रहा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज का ग्रॉस रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 3.2 फीसदी की बढ़त के बाद 2,48,160 करोड़ रुपये पर रहा है. मुख्य रूप से रिलायंस समूह के कंज्यूमर बिजनेस में अच्छी ग्रोथ का फायदा कंपनी के नतीजों में देखने को मिला है. कंपनी के मार्जिन में शानदार बढ़त देखने को मिली है और ये तिमाही दर तिमाही आधार पर 17.7 फीसदी से बढ़कर 18.1 फीसदी पर आए हैं.

आज शनिवार को खुला है शेयर बाजार, सोमवार को बंद रहेगा स्टॉक मार्केट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार नतीजों के बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखे जाने की संभावना नजर आ रही है. हालांकि आज शनिवार है लेकिन भारतीय शेयर बाजार आज खुले हैं और आरआईएल के शेयरों में भी हलचल देखी जा सकती है. शेयर बाजार आज शनिवार को खुले हैं क्योंकि 22 जनवरी यानी सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा. आज शनिवार के दिन हालांकि कमोडिटी मार्केट बंद रहेंगे लेकिन इक्विटी मार्केट में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा और ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक चलेगी.

आज डीआर साइट का नहीं होगा ट्रायल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE पर दो स्पेशल सेशन आयोजित किए जाएंगे. आज ही डिजास्टर रिकवरी साइट (Disaster Recovery Site) यानी डीआर साइट का ट्रायल किया जाना था लेकिन डीएआर साइट पर इंट्राडे स्विच-ओवर आज नहीं किया जा रहा है. शनिवार को एक्सचेंज पर आज रेगुलर ट्रेडिंग ही होगी.

ये भी पढ़ें

2000 Rupee Note: आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन नहीं बदल पाएंगे 2000 रुपये के नोट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget