एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन नहीं बदल पाएंगे 2000 रुपये के नोट, जानें वजह

2000 Rupee Note: आने वाले दिनों में ग्राहकों को इस दिन 2000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा नहीं मिल पाएगी. आरबीआई ने इस बारे में जानकारी दी है.

2000 Rupee Note: सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि सरकारी ऑफिस आधे दिन बंद होने के कारण 2000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा नहीं मिलेगी. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. इस कारण देश भर के पब्लिक सेक्टर बैंक, ग्रामीण बैंक, बीमा कंपनियां और सभी वित्तीय संस्थान आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

22 जनवरी को नहीं बदल पाएंगे 2000 रुपये के नोट

शुक्रवार को मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों की तरह ही रिजर्व बैंक के 19 लोकल ऑफिस में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी. ऐसे में ग्राहक इस दिन 2000 रुपये के नोट नहीं बदल पाएंगे. इसके साथ ही बैंक ने यह भी जानकारी दी है कि 23 जनवरी 2024 से यह सुविधा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी.

चलन से बाहर हो गए हैं 2000 रुपये के नोट

रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था. उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सर्कुलेशन में मौजूद थे जो 29 दिसंबर 2023 तक घटकर केवल 9,330 करोड़ रुपये रह गए हैं. ऐसे में दिसंबर के आखिरी तक कुल 2.62 फीसदी ऐसे 2000 रुपये के नोट हैं जो अभी भी बैंक सर्कुलेशन में वापस नहीं आए हैं. 

19 जगहों पर बदले जा सकते हैं नोट

भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 अक्टूबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंकों और पोस्ट ऑफिस में बदलने की सुविधा दी थी. अगर कोई व्यक्ति इस दौरान नोट बदलने में असफल रहा है तो वह रिजर्व बैंक के 19 स्थानों में स्थित ऑफिस में जाकर नोट बदल सकता है. जिन आरबीआई ऑफिस में नोटों को बदलने की फैसिलिटी मिल रही है उसमें नई दिल्ली, पटना, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और नागपुर है.

22 जनवरी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में नहीं होगा कोई ट्रांजैक्शन

महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है. राज्य सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत छुट्टी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद सोमवार को प्राइमरी एवं सेकेंडरी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, मनी मार्केट्स और रुपी इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में किसी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं होगा. वहीं 23 जनवरी से सभी तरह के ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

IIT Alumni: आईआईटी बॉम्बे से पढ़कर की गूगल में नौकरी, 29 साल में रिटायर होने लायक कमा ली दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget