एक्सप्लोरर

Reliance Consumer: पान पसंद भी बेचेगी मुकेश अंबानी की कंपनी, मैंगो मूड से लेकर टूटी फ्रूटी तक की फाइनल हो गई डील

RIL New Deal: करोड़ों रुपये की इस नई डील में कई लोकप्रिय रिटेल कंफेक्शनरी ब्रांड मुकेश अंबानी के कारोबारी साम्राज्य का हिस्सा बन जाएंगे...

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का कारोबारी साम्राज्य लगातार बढ़ रहा है. उनके समूह की कंपनियां लगातार नए-नए सेक्टरों में पैर पसार रही हैं अैर प्रतिद्वंदियों को खरीदकर बाजार हिस्सेदारी पर अपना दबदबा बढ़ा रही हैं. एक ऐसे ही ताजे मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम एक और नई कंपनी होने वाली है, जिसके पास पान पसंद से लेकर मैंगो मूड और टूटी फ्रूटी तक कई लोकप्रिय ब्रांड हैं.

रिलायंस के हो जाएंगे ये ब्रांड

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस कंज्युमर जल्दी ही रावलगांव शुगर कंफेक्शनरी के कई ब्रांडों का अधिग्रहण करने वाली है. इसके लिए डील फाइनल हो गई है, जिसे जल्दी ही पूरा किया जा सकता है. इस डील से रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास कई लोकप्रिय ब्रांड आ जाएंगे, जिनमें कॉफी ब्रेक, पान पसंद, मैंगो मूड, टूटी फ्रूटी, चोको क्रीम और सुप्रीम आदि शामिल हैं.

27 करोड़ रुपये में सौदा फाइनल

इन लोकप्रिय ब्रांडों का मालिकाना हक रावलगांव शुगर फार्म के पास है, जिसे रिलायंस कंज्युमर 27 करोड़ रुपये की एक डील में खरीदने जा रही है. इसके साथ ही ये सारे लोकप्रिय ब्रांड रिलायंस इंडस्ट्रीज के हो जाएंगे. रावलगांव शुगर फार्म के बोर्ड ने इस सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है, जिसके बारे में कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है. कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ने 27 करोड़ रुपये के सौदे में इन ब्रांडों के साथ-साथ ट्रेडमार्क, रेसिपी समेत सारे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों को बेचने की मंजूरी दे दी है.

एसेट और लायबिलिटीज की नहीं हुई डील

हालांकि इस सौदे में एसेट और लायबिलिटीज शामिल नहीं हैं. इसका मतलब हुआ कि संबंधित ब्रांडों को बेचने के 27 करोड़ रुपये का सौदा पूरा होने के बाद भी रावलगांव शुगर फार्म के पास प्रॉपर्टी, जमीन, प्लांट, बिल्डिंग, इक्विपमेंट, मशीनरी आदि रहेंगे. रावलगांव शुगर फार्म की देनदारियां भी उसके पास ही रहेंगी. कंपनी का कहना है कि उसे शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी बिजनेस में कुछ समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस कारण उसने बिजनेस को बेचने का फैसला लिया है.

रिटेल बिजनेस पर आक्रामक रवैया

रिलायंस कंज्युमर की बात करें तो वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक अनुषंगी है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड एक रिटेल बिजनेस फर्म है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के सारे रिटेल बिजनेस को संभालती है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिटेल बिजनेस में आक्रामक तरीके से कारोबार का विस्तार कर रही है. बीते कुछ महीने में ही रिटेल सेक्टर में रिलायंस दर्जनों डील कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: सरकारी सोना खरीदकर पाएं डबल रिटर्न, सोमवार से मिलेगा मौका, सामने आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget