एक्सप्लोरर

SGB New Series: सरकारी सोना खरीदकर पाएं डबल रिटर्न, सोमवार से मिलेगा मौका, सामने आया ये अपडेट

Sovereign Gold Bonds: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त सोमवार से ओपन हो रही है. यह 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त है...

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेशकों की पसंद बनकर उभरे हैं. ये गोल्ड बॉन्ड यानी एसजीबी में निवेशकों को डबल रिटर्न का फायदा मिलता है. यही कारण है कि निवेशक एसजीबी को खूब पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए जल्दी ही मौका आने वाला है. स्वर्ण गोल्ड बॉन्ड के लिए सोमवार से फिर से सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हो रही है.

12 फरवरी से खुल रहा सब्सक्रिप्शन

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2023-24 सीरिज-4 के सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 12 फरवरी सोमवार से हो रही है. एसजीबी के लिए सब्सक्रिप्शन पांच दिनों तक यानी 16 फरवरी तक खुला रहेगा. इस तरह आपके पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए 12 फरवरी से 16 फरवरी तक मौका मिल रहा है. गोल्ड बॉन्ड 21 फरवरी को इश्यू होंगे.

दिसंबर में आई थी एसजीबी की किस्त

इससे पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरिज 2023-24 की तीसरी किस्त का सब्सक्रिप्शन दिसंबर 2023 में ओपन हुआ था. उसके लिए सब्सक्रिप्शन 18 दिसंबर से ओपन हुआ था और 22 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा था. एसजीबी सीरिज-3 को 28 दिसंबर को इश्यू किया गया था.

इस तरह मिलता है डबल रिटर्न

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर निवेशकों को दोहरा लाभ मिलता है. सबसे पहले तो एसजीबी पर सालाना 2.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, जिसे साल में दो बार निवेशकों के खाते में क्रेडिट किया जाता है. दूसरा लाभ सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में होती है. गोल्ड बॉन्ड को शेयर बाजार पर ट्रेड किया जा सकता है. ऐसे में लिक्विडिटी की भी समस्या नहीं होती है. इसे निवेशक कभी भी जरूरत पड़ने पर बेच सकते हैं. वहीं मैच्योरिटी तक रखने पर टैक्स के लाभ भी मिलते हैं.

2015 में हुई थी एसजीबी की शुरुआत

भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत साल 2015 में की थी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 8 साल में मैच्योर होता है. इसे 5 साल की अवधि के बाद कभी भी रिडीम किया जा सकता है. चूंकि मैच्योरिटी पर टैक्स के फायदे मिलते हैं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लंबे समय के निवेशकों के लिए पसंदीदा निवेश विकल्प बन जाते हैं. इन्हें एक ग्राम के मल्टीपल में खरीदा जा सकता है.

इन तरीकों से खरीदने के विकल्प

अगर आप भी एसजीबी खरीदना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को सब्सक्राइब करने के लिए निवेशकों को कई विकल्प मिलते हैं. आन किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से इसे खरीद सकते हैं. बीएसई और एनएसई पर भी एसजीबी को सब्सक्राइब किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: विवादों के बीच बदल गई पेटीएम ई-कॉमर्स की पहचान, रिब्रांडिंग के बाद अब मिला ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
Totapuri Mango: मैंगो ड्रिंक्स में 25 फीसदी असली आम मिलाएं, GST में तभी मिलेगी छूट, कंपनियों से सरकार
Totapuri Mango: मैंगो ड्रिंक्स में 25 फीसदी असली आम मिलाएं, GST में तभी मिलेगी छूट, कंपनियों से सरकार
पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget