एक्सप्लोरर

Reliance Capital Auction: अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए एक और कंपनी की एंट्री, 11 अप्रैल को होगी नीलामी 

Anil Ambani: रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए दूसरे राउंड की बोली 11 अप्रैल को शुरू होगी. इस दौरान टोरेंट और हिंदुजा के अलावा एक और कंपनी की एंट्री हुई है. 

Reliance Capital 2nd Round Auction: कर्ज में डूबी अनिल अंबानी  (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के दूसरे राउंड की नीलामी की मंजूरी मिल चुकी है. इस बीच, कंपनी ने सोमवार को बताया कि दूसरे राउंड की नीलामी 11 अप्रैल तक टाल दी गई है. रिलायंस कैपिटल की बोली के लिए टोरेंट इंवेस्टमेंट और हिंदुजा ग्रुप तो पहले से ही शामिल थे,  लेकिन अब एक और कंपनी इस लिस्ट में जुड़ गई है. 

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, टोरेंट इंवेस्टमेंट और हिंदुजा के अलावा इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स, ओकट्री कैपिटल (Oaktree Capital) ने दूसरे राउंड की नीलामी के लिए दिलचस्पी दिखाई है. रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि रिलायंस कैपिटल का कर्जदाता ग्रुप इस ऑक्शन को और आगे बढ़ा सकता है. 

अब 11 अप्रैल को होगी दूसरे दौर की नीलामी 

पिछले सप्ताह के दौरान मैनेजमेंट नागेश्वर राव की ओर से जानकारी दी गई थी कि रिलायंस कैपिटल की नीलामी 4 अप्रैल को होनी थी, लेकिन इसे 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. कंपनी के लेंडर ग्रुप को उम्मीद है कि रिलायंस कैंपिटल के लिए बोलीदाता अच्छी पेशकश करेंगे. 

नीलामी में शामिल होने से किया था इनकार 

हाल में टोरेंट और ओकट्री कैपिटल मैनेंजमेंट ने अनिल अंबानी की कंपनी के नीलामी में शामिल होने से इनकार कर दिया था, लेकिन पिछले सप्ताह के दौरान मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि ये कंपनी नीलामी में शामिल होंगी. कर्जदाता ग्रुप ने नीलामी के लिए पिछले नीलामी से अधिकतम बोली रखी है. पिछले बोली के दौरान लिक्विडेशन वैल्यू 12500 से 13,00 करोड़ रुपये थे. 

9,500 करोड़ रुपये से शुरू होगी बोली 

दूसरे नीलामी के लिए प्रस्तावित बोली 9,500 करोड़ रुपये है, जिसमें 8,000 करोड़ अपफ्रंट कैश शामिल है. पिछले राउंड के दौरान टोरेंट इंवेस्टमेंट ने उच्चतम 8,640 करोड़ रुपये की बोली दी थी, जबकि हिंदुजा ग्रुप ने 8,110 करोड़ रुपये की बोली पेश की थी. हालांकि 24 घंटे के बाद हिंदुजा ने बोली को संशोधित करके 9 हजार करोड़ रपुये पेश किए थे, जिसे लेकर टोरेंट ने आपत्ति जताई थी. वहीं बाद में ये मामला कोर्ट चला गया है, जिसमें दूसरे राउंड की बोली की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट से दूसरे राउंड की नीलामी की मंजूरी मिली है. 

ये भी पढ़ें

Layoffs: दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट 2000 एंप्लाइज को नौकरी से निकालेगी, इन जगहों पर होगी छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget