एक्सप्लोरर

ग्लोबल मार्केट में 67 डॉलर के पास पहुंची कच्चे तेल की कीमतों, आखिर क्याें दुनियाभर में बढ़ रहा क्रूड ऑयल का भाव?

Oil Prices Surge: ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 66.47 डॉलर प्रति बैरल पर है. जबकि इंटरमीडिएट क्रूड 1 सेंट बढ़कर 64.59 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

Oil Prices Surge: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते की बढ़त बरकरार रही. ब्रेंट क्रूड का भाव 66.47 डॉलर प्रति बैरल पर है. जबकि इंटरमीडिएट क्रूड 1 सेंट बढ़कर 64.59 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. इस बीच, निवेशकों की नजर अमेरिका और चीनी अधिकारियों के बीच लंदन में होने वाली बैठक पर है. दोनों देश व्यापार पर तनाव कम करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. 

चीन के इस फैसले का तेल की कीमतों पर असर

बीते शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ फोन पर लगभग 90 मिनट तक बात हुई. इसके बाद ट्रंप ने इस बैठक की जानकारी दी और साथ में यह भी कहा कि चीन अमेरिका में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की शिपमेंट के लिए तैयार हो गया है.

दरअसल, अप्रैल में चीन के रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर रोक लगाने का असर तेल की कीमतों पर भी पड़ा है क्योंकि तेल और गैस इंडस्ट्री में भी ड्रिलिंग मशीनें, पंप वगैरह बनाने के लिए इन REEs का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है. चीन पूरी दुनिया में रेयर अर्थ एलिमेंट्स का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है. ऐसे में चीन से एक्सपोर्ट रूकने पर ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री प्रभावित होगी ही. 

तेल की कीमतों में उछाल की ये भी बड़ी वजह

पिछले सोमवार को भी तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली थी, जिससे अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गई थी क्योंकि भू-राजनीतिक तनावों के बीच निवेशकों ने OPEC प्लस के 4.11 लाख बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन बढ़ाने के फैसले को नजरअंदाज कर दिया. 8 जून को रूसी हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया. इससे पहले 6 जून की रात को रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया.

दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. इसके चलते रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम पर होने वाली बातचीत की संभावना फिर से डगमगाने लगी है. इस बीच, यूक्रेन के रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने की आशंका है और अगर ऐसा होता है तो इसका असर ऑयल मार्केट पर दिखेगा क्योंकि रूस क्रूड ऑयल का बड़ा सप्लायर है. 

तेल की कीमत बढ़ने का असर भारत के भी कुछ शहरों में देखने को मिला. आइए देखते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में आज क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव- 

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें:

अंबानी से 700 करोड़ का ऑर्डर मिलने का दिख रहा असर, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget