एक्सप्लोरर

जल्द आएंगे 100 रुपये के नए डिजाइन वाले नोट, अप्रैल तक शुरू होगी छपाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में 200 रुपये के नए नोट चलन में आ जाने और इनकी पर्याप्त सप्लाई हो जाने के बाद 100 रुपये के नए नोट की छपाई शुरू हो जाएगी. अप्रैल 2018 से नए 100 के नोटों की छपाई शुरू होगी.

नई दिल्लीः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपये के नोट फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है. नए नोटों की छपाई अप्रैल 2018 से शुरू होने की संभावना है. नोटबंदी के बाद 500 रुपये का पुराना नोट बंद करके सरकार ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे. वहीं हाल ही में आरबीआई ने 50 और 200 रुपये के नए नोट भी जारी कर दिए हैं. अब एक और बड़े बदलाव का एलान जल्द ही हो सकता है जिसके तहत केंद्रीय बैंक मौजूदा चल रहे 100 के नोटों को धीरे-धीरे नए नोटों से रिप्लेस कर सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल अप्रैल से इसकी प्रिंटिंग शुरू हो जाएगी. हालांकि पुराने नोट चलन में रहेंगे और उन्हे सिलसिलेवार तरीके से वापस लिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एटीएम मशीन के फार्मेट को ध्यान में रखते हुए नोटों के साइज में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा. इसका फायदा होगा कि नए नोटों के लिए देश के एटीएम के खांचों में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा जैसा 2000 और 500 के नए नोटों के आने के समय किया गया था.

आर्थिक खबरों के वेब पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में 200 रुपये के नए नोट चलन में आ जाने और इनकी पर्याप्त सप्लाई हो जाने के बाद 100 रुपये के नए नोट की छपाई शुरू हो जाएगी. अप्रैल 2018 से नए 100 के नोटों की छपाई शुरू होगी और एटीएम मशीनों को भी इन नए नोटों के अनुकूल बनाया जाएगा.

पिछले साल 8 नवंबर को हुआ था नोटबंदी का एलान पिछले साल नबंबर में भारत सरकार ने नोटबंदी करते हुए 500 और 1000 रुपये के सभी नोट चलन से बाहर कर दिए थे. ये उस समय देश में चल रही कुल करेंसी के 86 फीसदी नोट थे. उसके बाद सरकार ने 2000 और 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे.

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों की 2000 रुपये जैसे बड़े नोट के खुले कराने जैसी समस्या को दूर करने के लिए 200 रुपये का नया नोट लॉन्च किया था. अगस्त में 200 रुपये के नोट का एलान किया गया था पर अभी भी लोगों को आसानी से 200 रुपये का नोट एटीएम से नहीं मिल पा रहे हैं. वहीं 50 रुपये के नोट भी अभी आम चलन में ज्यादा नहीं आ पाए हैं. हालांकि कई बैंकों की शाखाओं में लोगों को ये नोट मिल रहे हैं जिनमें खासतौर पर एसबीआई का नाम शामिल है.

नीतिगत ब्याज दर में कमी नहीं, रिजर्व बैंक ने विकास का अनुमान घटाया RBI ने नहीं दी कर्ज की दरों में राहतः रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: मार्च 2018 तक ई-टिकट पर सर्विस चार्ज नहीं बड़ी खुशखबरी का एलानः एक्साइज ड्यूटी घटाएगी सरकार, 2 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल डीजल SBI ने दी बड़ी राहत: मिनिमम बैलेंस की लिमिट 5000 से घटाकर 3000 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करते समय ध्यान रखें ये 10 टिप्सः वर्ना अकाउंट हो जाएगा खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमेशा मुफ्त नहीं रहेगा UPI, पेमेंट पर देना ही होगा चार्ज- नीति आयोग
हमेशा मुफ्त नहीं रहेगा UPI, पेमेंट पर देना ही होगा चार्ज- नीति आयोग
Zepto Blinkit से घर का राशन मंगाते हैं? इस नए कार्ड से हर महीने बचेंगे 1000
Zepto Blinkit से घर का राशन मंगाते हैं? इस नए कार्ड से हर महीने बचेंगे 1000
पैकेज्ड फूड में ज्यादा नमक-चीनी पर SC सख्त, प्रोडक्ट पर लगेगा रेड वॉर्निंग लेबल
पैकेज्ड फूड में ज्यादा नमक-चीनी पर SC सख्त, प्रोडक्ट पर लगेगा रेड वॉर्निंग लेबल
ब्रिक्स समिट 2026: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?
ब्रिक्स समिट: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे...', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
Embed widget