एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 7755 करोड़ रुपये के 2000 के नोट दबाए बैठे हैं लोग, आरबीआई ने की पुष्टि 

RBI: आरबीआई के अनुसार, पिछले साल यह नोट बंद करते समय देश में लगभग 3.65 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट थे. इनमें से 97.82 फीसदी उसके पास वापस आ चुके हैं.

RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट पिछले साल ही बंद कर दिए थे. इसके बावजूद लगभग 7755 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट उसके पास वापस नहीं आए हैं. आरबीआई के मुताबिक, 97.82 फीसदी 2000 रुपये के नोट उसके पास आ चुके हैं. बाकी के नोट अभी भी जनता के पास ही हैं. किसी ने उन्हें वापस नहीं किया है. 

3.65 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट थे मार्केट में 

आरबीआई ने सोमवार को बताया कि 2000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला 19 मई, 2023 को लिया गया था. यह फैसला लेते वक्त लगभग 3.65 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट प्रचलन में थे. लोगों को यह नोट बैंकों में जमा करने का काफी वक्त दिया गया था. इसके बावजूद 97.82 फीसदी नोट ही वापस आ पाए हैं. लगभग 7755 करोड़ रुपये के नोट वापस ही नहीं आए हैं. आरबीआई का नया आंकड़ा 31 मई, 2024 तक का है. 

आरबीआई के इश्यू ऑफिस में दे सकते हैं 2000 का नोट 

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को बदलने या जमा करने का मौका 7 अक्टूबर, 2023 तक लोगों के पास था. वह किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर यह काम कर सकते थे. इसके अलावा इन नोटों को बदलने के लिए लोग रिजर्व बैंक के 19 ऑफिस में भी जा सकते थे. 9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के इश्यू ऑफिस भी 2000 रुपये के नोट स्वीकार रहे हैं. यह पैसा उनके अकाउंट में जमा करवा दिया जाएगा.

नोटबंदी के ऐलान के बाद चलन में आया था यह नोट 

इसके अलावा लोग इंडिया पोस्ट के जरिए भी 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस से आरबीआई इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं. आरबीआई के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं. भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद 2000 रुपये का नोट निकाला गया था. नोटबंदी के चलते उस समय चलन में मौजूद 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे.

ये भी पढ़ें 

नई सरकार के टॉप एजेंडे में है फसलों पर MSP, पहली कैबिनेट में ही होगा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget