एक्सप्लोरर

RBI Data: 2.36 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 583.53 अरब डॉलर पर आ गया फॉरेक्स रिजर्व, विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर!

RBI News Update: विदेशी करेंसी एसेट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. विदेशी करेंसी एसेट्स 4.149 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 515.202 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

India Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट आई है. आरबीआई ने फॉरेक्स रिजर्व का जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक 20 अक्टूबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह पर 2.363 अरब डॉलर के गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 583.53 अरब डॉलर पर आ गया है.  इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार  585.89 बिलियन डॉलर रहा था. 

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. जिसके मुताबिक 20 अक्टूबर को विदेशी मुद्रा भंडार 2.363 अरब डॉलर की कमी के साथ 583.53 बिलियन डॉलर पर आ गया है  विदेशी करेंसी एसेट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. विदेशी करेंसी एसेट्स 4.149 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 515.202 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. हाल के दिनों में सेट्रल बैंकों ने सोने की खरीदारी की है तो सोने की कीमतों में उछाल के चलते आरबीआई का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 45.42 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 72 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 17.92 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.98 बिलियन डॉलर रहा है.  

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की वजहों को देखें तो पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के युद्ध के बाद वैश्विक राजनीतिक तनाव बढ़ा है. इसके चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है. निवेशकों ने निवेश वापस निकाला है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है. वहीं कच्चे तेल के दामों में उछाल के चलते भी रिजर्व में सेंध लगा है.  

हाल के दिनों में डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि शुक्रवार 27 अक्टूबर को कीमतें स्थिर बना हुआ है. रुपया एक डॉलर के मुकाबले 83.24 रुपये पर क्लोज हुआ है. पिछले एक हफ्ते में रुपया 11 पैसे कमजोर हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Reliance Industries News: ईशा, आकाश और अनंत अंबानी होंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल, 90% से ज्यादा मतों के साथ शेयरधारकों ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget